{"_id":"6682b08b7e9067774602c4e7","slug":"result-of-4-high-schools-out-of-20-high-schools-in-kinnaur-is-zero-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-118147-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: किन्नौर में 20 हाई स्कूल में से 4 हाई स्कूल का परिणाम शून्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: किन्नौर में 20 हाई स्कूल में से 4 हाई स्कूल का परिणाम शून्य
विज्ञापन
स्कूलों का परिणाम शून्य आने पर शिक्षा विभाग ने जारी किया नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिले में चार स्कूलों में दसवीं कक्षा का परिणाम शून्य आने पर शिक्षा विभाग ने स्कूलों को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। हिमाचल प्रदेश में दसवीं क्लास और 12वीं क्लास के परिणाम घोषित होने पर किन्नौर के चार हाई स्कूलों का परिणाम शून्य आया है। इनमें एक सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल उरणी का परीक्षा परिणाम 25 प्रतिशत से भी कम रहा। किन्नौर में 20 हाई स्कूलों में विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। निचार ब्लॉक के बरी हाई स्कूल में 7 विद्यार्थियों ने दसवीं की परीक्षा दी थी। इस स्कूल का एक भी विद्यार्थी पास नहीं हुआ है। पांच विद्यार्थी फेल और दो विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट है। इसके अलावा कल्पा ब्लॉक के चासू हाई स्कूल में दो विद्यार्थियों ने दसवीं की परीक्षा दी थी, जिनमें एक विद्यार्थी फेल और एक विद्यार्थी की कंपार्टमेंट है। इस स्कूल का परिणाम शून्य रहा। निचार ब्लॉक के नाथपा हाई स्कूल में एक ही विद्यार्थी ने दसवीं की परीक्षा दी थी, लेकिन परीक्षा परिणाम शून्य रहा। पूह ब्लॉक के ठंगी हाई स्कूल में तीन विद्यार्थियों ने दसवीं की परीक्षा दी थी, जिसमें स्कूल से दो विद्यार्थी फेल हुए है और एक को कंपार्टमेंट है। इस तरह इस स्कूल का परिणाम शून्य रहा। निचार ब्लॉक के यांग्पा वन हाई स्कूल में 16 विद्यार्थियों ने दसवीं की परीक्षा दी थी, जिनमें चार विद्यार्थी पास और 6 फेल हुए है। वहीं 6 विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट आई है। इस स्कूल का परिणाम 25 प्रतिशत से कम रहा है। निचार ब्लॉक के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल उरनी में 12वीं कक्षा के 12 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें दो पास, चार फेल और पांच को कंपार्टमेंट आई है। किन्नौर में 31 सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते हैं।
कम परिणाम लाने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दसवीं कक्षा के नतीजों में 25 फीसदी से कम परिणाम देने वाले 116 स्कूलों के 250 शिक्षकों को नोटिस जारी किया है। कम परिणाम लाने वाले शिक्षकों की एसीआर में भी इसकी एंट्री की जाएगी। इसके अलावा चेतावनी पत्र भी जारी होंगे। इस बार इंक्रीमेंट भी नहीं लगेगी।
जिन चार चार स्कूलों का परिणाम शून्य आया है। उन स्कूलों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। यहां कई स्कूलों में टीजीटी मेडिकल ओर टीजीटी नॉन मेडिकल , फिजिक्स, अर्थशास्त्र के लेक्चरर हेड मास्टर के पद खाली पड़े हैं। सरकार को इन पदों को भरने के लिए सूचित कर दिया है। -कुलदीप नेगी उप निदेशक उच्च शिक्षा जिला किन्नौर