{"_id":"6a26bfd9e09d58bddd019333","slug":"repair-work-of-nh-5-started-in-nigulsari-and-nathpa-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-162015-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बरसात से पहले और पर्यटन सीजन में एनएच-पांच का निगुलसरी और नाथपा में मरम्मत कार्य हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बरसात से पहले और पर्यटन सीजन में एनएच-पांच का निगुलसरी और नाथपा में मरम्मत कार्य हुआ शुरू
विज्ञापन
. मरम्मत कार्य के चलते दिन में दो-दो घंटे के लिए चार बार बंद किया जाएगा हाईवे
. इन दिनों देशभर से किन्नौर की ओर जा रहे पर्यटक, उठानी होगी परेशानी
. हाईवे बंद रहने के दौरान वैकल्पिक मार्ग वाया नाथपा होकर चल पाएंगे वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के निगुलसरी और नाथपा में क्षतिग्रस्त हुए नेशनल हाईवे-पांच का मरम्मत कार्य बरसात आने से ठीक पहले और पर्यटन सीजन में शुरू कर दिया गया है। इन दोनों जगहों पर पिछली बरसात में एनएच-पांच को भारी नुकसान हुआ था। अभी तक हाईवे के इन हिस्सों पर वाहन सवार जान जोखिम में डालकर गुजरते हैं। इन दोनों जगहों पर कई मीटर हाईवे कच्चा है। साथ पहाड़ से लगातार पत्थर और मलबा गिरता रहता है। हाईवे के मरम्मत कार्य के दौरान 30 जुलाई तक दोनों स्थानों पर वाहनों की आवाजाही को दिन में चार बार दो-दो घंटे के बंद किया जाएगा। इन दिनों पर्यटन सीजन जोरों पर है। रोजाना देशभर से आ रहे पर्यटकों के सैकड़ों वाहन किन्नौर की ओर जा रहे हैं, लेकिन दिन में कई बार हाईवे बंद होने से काफी परेशानी उठानी होगी। हाईवे को बंद करने के प्रस्ताव के संबंध में जिला पुलिस ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कार्य के चलते 8 से 30 जुलाई तक सड़क बंद रहने की अवधि के दौरान यातायात नियमन के लिए पर्याप्त पुलिस कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है। यात्रियों को असुविधा से बचाने और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए आवश्यक यातायात प्रबंधन उपाय, जन जागरूकता और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इस अवधि के दौरान यात्री वैकल्पिक मार्ग नाथपा होकर वाहन चलाने की सलाह दी गई है।
इस दौरान बंद रहेगी आवाजाही
हाईवे पर मरम्मत कार्यों के चलते सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे, 11:00 से दोपहर 1:00 बजे, दोपहर 2:00 से शाम 4:00 बजे और शाम 5:00 से 7:00 बजे तक दोनों स्थानों में वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा।
एनएच-पांच पर सुरक्षा कार्यों के चलते 30 जुलाई तक ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा। इस अवधि के दौरान दिन में 2-2 घंटे वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी, जबकि 1-1 घंटे तक वाहनों को आवाजाही की अनुमति रहेगी। उन्होंने सभी यात्रियों से सहयोग की अपील की है। --- सुशील कुमार, पुलिस अधीक्षक किन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन
. इन दिनों देशभर से किन्नौर की ओर जा रहे पर्यटक, उठानी होगी परेशानी
. हाईवे बंद रहने के दौरान वैकल्पिक मार्ग वाया नाथपा होकर चल पाएंगे वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के निगुलसरी और नाथपा में क्षतिग्रस्त हुए नेशनल हाईवे-पांच का मरम्मत कार्य बरसात आने से ठीक पहले और पर्यटन सीजन में शुरू कर दिया गया है। इन दोनों जगहों पर पिछली बरसात में एनएच-पांच को भारी नुकसान हुआ था। अभी तक हाईवे के इन हिस्सों पर वाहन सवार जान जोखिम में डालकर गुजरते हैं। इन दोनों जगहों पर कई मीटर हाईवे कच्चा है। साथ पहाड़ से लगातार पत्थर और मलबा गिरता रहता है। हाईवे के मरम्मत कार्य के दौरान 30 जुलाई तक दोनों स्थानों पर वाहनों की आवाजाही को दिन में चार बार दो-दो घंटे के बंद किया जाएगा। इन दिनों पर्यटन सीजन जोरों पर है। रोजाना देशभर से आ रहे पर्यटकों के सैकड़ों वाहन किन्नौर की ओर जा रहे हैं, लेकिन दिन में कई बार हाईवे बंद होने से काफी परेशानी उठानी होगी। हाईवे को बंद करने के प्रस्ताव के संबंध में जिला पुलिस ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कार्य के चलते 8 से 30 जुलाई तक सड़क बंद रहने की अवधि के दौरान यातायात नियमन के लिए पर्याप्त पुलिस कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है। यात्रियों को असुविधा से बचाने और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए आवश्यक यातायात प्रबंधन उपाय, जन जागरूकता और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इस अवधि के दौरान यात्री वैकल्पिक मार्ग नाथपा होकर वाहन चलाने की सलाह दी गई है।
इस दौरान बंद रहेगी आवाजाही
हाईवे पर मरम्मत कार्यों के चलते सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे, 11:00 से दोपहर 1:00 बजे, दोपहर 2:00 से शाम 4:00 बजे और शाम 5:00 से 7:00 बजे तक दोनों स्थानों में वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
एनएच-पांच पर सुरक्षा कार्यों के चलते 30 जुलाई तक ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा। इस अवधि के दौरान दिन में 2-2 घंटे वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी, जबकि 1-1 घंटे तक वाहनों को आवाजाही की अनुमति रहेगी। उन्होंने सभी यात्रियों से सहयोग की अपील की है। -
विज्ञापन