{"_id":"6a3299c3ebc83baba9041c49","slug":"religious-ritual-at-ghadala-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-162655-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: घडाला में चल रहे श्रीमद्भागवत महायज्ञ में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: घडाला में चल रहे श्रीमद्भागवत महायज्ञ में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
विज्ञापन
आचार्य मनीष शर्मा के प्रवचनों ने किया भाव-विभोर
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल(रोहड़ू)। चौपाल उपमंडल के घडाला नामक स्थान पर आयोजित श्रीमद्भागवत महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक वातावरण और भक्ति रस से ओत-प्रोत इस महायज्ञ में दूरदराज से श्रद्धालु पहुंचकर कथा श्रवण कर रहे हैं। महायज्ञ के दौरान आचार्य मनीष शर्मा ने अपने ओजस्वी एवं ज्ञानवर्धक प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और मानव जीवन के मूल्यों का महत्व बताया। उनके प्रवचनों को सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान हो गया। आचार्य मनीष शर्मा ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने का माध्यम है। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन करते हुए बताया कि धर्म के मार्ग पर चलकर ही मनुष्य सच्चे सुख और शांति की प्राप्ति कर सकता है। महायज्ञ में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर कथा श्रवण कर रहे हैं और क्षेत्र की सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना कर रहे हैं। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से कथा में भाग लेकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है।