Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Religious event in Dhanah concludes with the ceremonial farewell to the deities

Rampur Bushahar News: धनाह में देव विदाई के साथ संपन्न हुआ धार्मिक आयोजन

Wed, 18 Nov 2026 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
. मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा और श्रीमद देवी भागवत में चार देवी-देवताओं ने की शिरकत
विज्ञापन

. सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया देवी देवताओं का आशीर्वाद
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)।
नित्थर उपतहसील की देहरा पंचायत के धनाह गांव में धनेश्वरी माता और रखाऊ नाग मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा एवं श्रीमद् देवी भागवत का बुधवार को देव विदाई के साथ समापन हुआ। 12 से 18 नवंबर तक चले इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन में बूढ़ा महादेव, भुवनेश्वरी माता चेबड़ी, भुवनेश्वरी माता दुराह, रखाऊ नाग और धनेश्वरी माता धनाह ने शिरकत की। इस दौरान प्रतिदिन भागवत कथा, हवन, यज्ञ, पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया। कथा का वाचन आचार्य मनोज शर्मा और तिशांत गौतम ने किया। आयोजन कमेटी के अध्यक्ष गोपी चंद शर्मा, पुरोहित शिव कुमार शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने बताया कि मंदिर की छत सहित अन्य कार्य पूरे होने के उपलक्ष्य में क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए धार्मिक आयोजन करवाया गया। इसमें धनाह, मोईन, बोटा, पलकानी और धार गांव के लोगों सहित क्षेत्र की जाइयों ने भी सहयोग दिया। बुधवार को देवी-देवताओं की विदाई के साथ आयोजन संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed