Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rekong Peo takes first place in district-level hackathon While Nichar School secured second position

Rampur Bushahar News: जिला स्तरीय हैकाथॉन में रिकांगपिओ प्रथम और निचार स्कूल रहा दूसरे स्थान पर

Wed, 18 Nov 2026 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
11 टीमों ने कार्यशील मॉडल प्रस्तुत कर दिखाई नवाचार और तकनीकी दक्षता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)।
पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिकांगपिओ में बुधवार को कटिना स्किल्स प्राइवेट लिमिटेड ने जिला स्तरीय हैकाथॉन का आयोजन किया। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों की 11 टीमों ने भाग लेकर अपने नवाचारी विचारों और तकनीकी कौशल पर आधारित कार्यशील मॉडल प्रदर्शित किए। प्रतियोगिता में मेजबान विद्यालय रिकांगपिओ की टीम ने प्रथम, जबकि पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निचार की टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में उप निदेशक उच्च शिक्षा किन्नौर कुलदीप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों के मॉडलों का अवलोकन करते हुए उनकी रचनात्मक सोच और प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हैकाथॉन जैसी गतिविधियां विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव, समस्या समाधान और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने का अवसर देती हैं। इससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना भी मजबूत होती है। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने स्थानीय समस्याओं के समाधान और समाजोपयोगी तकनीकी नवाचारों पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए। कटिना स्किल्स के स्टेट प्रोजेक्ट एडवाइजर जितेंद्र शर्मा ने कंपनी की ओर से शिक्षा विभाग के सहयोग से संचालित शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में रचनात्मकता, डिजिटल दक्षता, आलोचनात्मक चिंतन और समस्या समाधान जैसे 21वीं सदी के कौशल विकसित करना इन पहलों का मुख्य उद्देश्य है। विद्यालय के प्रधानाचार्य विवेक जम्वाल ने मुख्य अतिथि, प्रतिभागी विद्यालयों, विद्यार्थियों, शिक्षकों और निर्णायक मंडल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और नए विचारों को विकसित करने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed