फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rath Yatra of Lord Raghunath started in Rampur market on Vasant Panchami.

Rampur Bushahar News: रामपुर बाजार में वसंत पंचमी पर निकली भगवान रघुनाथ की रथयात्रा

Sun, 02 Feb 2025 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Rath Yatra of Lord Raghunath started in Rampur market on Vasant Panchami.
रामपुर बाजार में बंसत पंचमी पर रघुनाथ का रथयात्रा निकालते लोग। संवाद
इस रथयात्रा में काफी संख्या लोग हुए शामिल जय कारों से गूंजा रामपुर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। वसंत पंचमी पर रामपुर बाजार में रविवार को देकर शाम भगवान रघुनाथ की रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई। इसमें शहर के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर रथ को खींचा। रथयात्रा श्री अयोध्या नाथ मंदिर रामपुर से शुरू हुई और एनएच-पांच से होकर पद्म छात्र स्कूल रामपुर के मुख्य द्वार तक पहुंची। इस दौरान भगवान रघुनाथ की झांकी में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। उसके बाद वापस रथयात्रा मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुई। रथयात्रा के दौरान भगवान श्रीराम के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। न्यास हर वर्ष वसंत पंचमी पर्व धूमधाम से मनाता है। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद श्री रघुनाथ, लक्ष्मण और माता-सीता विराजमान हुए। लोगों ने रथयात्रा में हर्षोल्लास के साथ भाग लिया। वीरवार को मंदिर में सुबह पूजा-अर्चना होगी और भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। भीमाकाली मंदिर न्यास कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने बताया कि पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भगवान रघुनाथ की झांकी निकाली गई। इस मौके भीमाकाली मंदिर न्यास से सभी कर्मचारी और अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed