{"_id":"5d3b2b3e8ebc3e6cae4ef4f8","slug":"rape-case-rampur-hp-news-sml3017889117","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीरू से दबोचे नाबालिग से दुष्कर्म के दो आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीरू से दबोचे नाबालिग से दुष्कर्म के दो आरोपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांगला (किन्नौर)। जिले के कल्पा खंड के शौंग गांव में बुधवार को नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को कोर्ट ने पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। 29 जुलाई तक मिले रिमांड के दौरान पुलिस इन दोनों आरोपियों से पूछताछ करेगी और मामले से जुड़े तथ्य जुटाएगी।
पुलिस थाना सांगला से मिली जानकारी के मुताबिक कल्पा खंड के तहत आने वाले एक गांव की महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। सूचना मिलते ही पुलिस थाने से एएसआई नरपत राम, मुख्य आरक्षी अरविंद, आरक्षी रवि कुमार, महिला आरक्षी योगिता की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर नाबालिग से सारी आपबीती सुनी और पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों हरविंद्र सिंह (24) और सूर्यकांत (25) को गिरफ्तार कर रिकांगपिओ कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों युवकों को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 363, 366, 34 और 4 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
एसपी किन्नौर एसआर राणा ने कहा कि टीम ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया है, जहां से उन्हें 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर छानबीन करने में जुटी हुई है।