{"_id":"68c6b1ad992d1180af0d0a2e","slug":"ranjana-first-in-essay-writing-competition-shagun-first-in-poem-recitationranjana-first-in-essay-writing-competition-shagun-first-in-poem-recitation-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-143799-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: निबंध प्रतियोगिता में रंजना, कविता पाठ में शगुन प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: निबंध प्रतियोगिता में रंजना, कविता पाठ में शगुन प्रथम
विज्ञापन
चौपाल कॉलेज मे हिंदी दिवस
विज्ञापन
चौपाल कॉलेज में हिंदी दिवस पर करवाई प्रतियोगिताएं
चौपाल (रोहड़ू) ।
राजकीय महाविद्यालय चौपाल में हिंदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के लिए प्रतियोगिताएं करवाई गईं। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रविंद्र चौहान मौजूद रहे। सर्वप्रथम प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई। इसमें बीए द्वितीय वर्ष की छात्राओं आकृति, यशिका, नवृत्ति, काजल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा रंजना प्रथम स्थान पर रहीं। नारा लेखन प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष के रिषव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कविता पाठ में बीए तृतीय वर्ष की शगुन प्रथम रहीं। दोहा प्रतियोगिता में सुभद्रा कुमारी चौहान टीम विजयी रही। इसमें बीए तृतीय वर्ष की नेहा, नीतिका और पारुल शर्मा ने भाग लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य ने सभी विजयी छात्र-छात्राओं को बधाई दी।