फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Ranjana and Aavishkar became the best players

Rampur Bushahar News: सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने रंजना और आविष्कार

Fri, 07 Apr 2023 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Fri, 07 Apr 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
Ranjana and Aavishkar became the best players
बुशहर बीएड कॉलेज नोगली में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी।
रामपुर बुशहर। बुशहर बीएड संस्थान नोगली कलना में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर संस्थान के चेयरमैन पवन आनंद और कोषाध्यक्ष हितेंदर गुप्ता बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। प्रतियोगिता में ओवरऑल विजेता का खिताब एपीजे अब्दुल कलाम हाउस को दिया गया।
विज्ञापन

छात्रा वर्ग में रंजना और छात्र वर्ग में आविष्कार को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाजा गया। मुख्यातिथि ने दोनों को गोल्ड मेडल और ट्रॉफी से सम्मानित किया। संस्थान के प्राचार्य डॉ. तिलक राज भारद्वाज ने बताया कि तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रशिक्षुओं के लिए 28 विभिन्न स्पर्धाएं करवाई गईं।
विज्ञापन

समापन समारोह पर मुख्यातिथि और विशेष अतिथि ने मेधावी खिलाड़ियों को पुरस्कार से नवाजा। वॉलीबाल प्रतियोगिता में छात्र एवं छात्रा वर्ग में कलाम सदन प्रथम, छात्रा वर्ग में गांधी सदन दूसरे और छात्र वर्ग में टैगोर सदन दूसरे स्थान पर रहा। बैडमिंटन डबल में हिमानी और अंकिता प्रथम, रुचि और सुजाता द्वितीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैडमिंटन डबल छात्र वर्ग में अजय और योगेंद्र प्रथम, जबकि शुभम और योगराज की जोड़ी ने द्वितीय स्थान पाया। बैडमिंटन सिंगल में बालकृष्ण पहले, अभिषेक दूसरे, छात्रा वर्ग में नम्रता प्रथम, अंकिता द्वितीय रहीं। 100 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में आविष्कार पहले, लोकेश दूसरे, योगराज तीसरे स्थान पर रहे।
छात्रा वर्ग में रंजना प्रथम, रुचि द्वितीय और पराना तृतीय स्थान पर रहीं। छात्रा वर्ग की सेक रेस में साक्षी प्रथम, नेहा एवं पुराना द्वितीय जबकि बोरा दौड़ छात्र वर्ग में आविष्कार प्रथम, छात्रा वर्ग में साक्षी प्रथम रहीं। चैस प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग में अनुष्का प्रथम और नंदनी दूसरे स्थान पर रहीं। छात्र वर्ग में गौतम प्रथम, शुभम दूसरे स्थान पर रहे।

मार्च पास्ट में संयुक्त रूप से गांधी और विवेकानंद सदन के छात्रों को नवाजा गया। इस मौके पर संस्थान के सचिव राजीव शर्मा और प्राचार्य डॉ. तिलक राज भारद्वाज, प्रो. ललित कायथ एवं समस्त शिक्षक वर्ग तथा कर्मचारी वर्ग मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed