{"_id":"67e3e6cf7073c86790015ce8","slug":"rampurs-rural-roads-will-be-sparkling-before-the-apple-season-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-132122-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सेब सीजन से पहले चकाचक होंगी रामपुर की ग्रामीण सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सेब सीजन से पहले चकाचक होंगी रामपुर की ग्रामीण सड़कें
विज्ञापन
सेब सीजन से पहले लोक निर्माण सुधारेगा खस्ताहाल सडक़ों की हालत। संवाद
चार करोड़ रुपये की लागत से लोक निर्माण विभाग सुधारेगा सात सड़कों की हालत
हजारों बागवानों को फसल मंडी तक पहुंचाने में होगी आसानी
वर्षों से खस्ताहाल सड़कों की दशा सुधरने से हजारों ग्रामीण होंगे लाभान्वित
दुर्गम क्षेत्रों के हजारों ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर यातायात सुविधा
सुभाष सेन
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की दुर्गम और ग्रामीण इलाकों के हजारों लोग वर्षों से खस्ताहाल सड़कों पर सफर करने को मजबूर हैं। सबसे अधिक परेशानी किसानों-बागवानों को होती है। इन्हें हर साल अपनी नगदी फसलें मंडी तक पहुंचाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अब सड़कों की दशा सुधरने से ग्रामीण इलाकों के हजारों लोगों को राहत मिलेगी। सेब सीजन से पहले लोक निर्माण विभाग उपमंडल की ग्रामीण सड़कों की हालत सुधारेगा। रामपुर उपमंडल की ग्रामीण सड़कों की हालत में वर्षों से सुधार नहीं हो पाया है। रामपुर, ननखड़ी, 15/20, सराहन सहित अन्य क्षेत्रों की सड़कों की हालत दयनीय बनी हुई है। क्षेत्र के अधिकांश लोग कृषि और बागवानी पर निर्भर हैं। सेब उत्पादन लोगों की आर्थिकी का मुख्य जरिया है। ऐसे में खस्ताहाल सड़कें हर वर्ष बागवानों की चिंता का मुख्य कारण बनी रहती हैं। बागवान सड़कें सुधारने की मांग तो उठाते रहे, लेकिन सड़कों की स्थिति नहीं सुधर पाई। इस वर्ष सेब सीजन से पहले लोक निर्माण विभाग करीब चार करोड़ रुपये की लागत से ग्रामीण क्षेत्रों की सात सड़कों को दुरुस्त करेगा। विभाग उपमंडल की भद्राश-ब्रांदली, रामपुर-तकलेच-सुंगरी, गौरा-मशनू, ज्यूरी-सराहन, खनोग-सुरड़बंगला, रायबाहली, क्याव-गानवीं सड़कों को सेब सीजन से पहले चकाचक करेगा। विभाग को स्टेट एएमपी (एनुअल मेंटेनेंस प्लान) के तहत यह बजट प्राप्त हुआ है, जिससे विभाग इन सड़कों की हालत सुधारेगा। खासकर, दुर्गम क्षेत्र 15/20 और ननखड़ी के ग्रामीण इलाकों के लोगों को जल्द बेहतर सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा।
स्टेट एएमपी के तहत रामपुर को करीब चार करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। इस बजट से विभाग उपमंडल की सात सड़कों को दुरुस्त करेगा। आगामी सेब सीजन में बागवानों को अपनी फसल मंडी पहुंचाने में परेशानी नहीं झेलनी पड़ेंगी। टेंडर प्रक्रिया चल रही है, जल्द ही सड़कों को सुधारने का कार्य शुरू किया जाएगा। - एसके नेगी, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग रामपुर
संवाद