फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rampur vegetable market, problem due to landslide, Shimla

Rampur Bushahar News: शहर की सब्जी मंडी के मुख्यद्वार पर धंस रही जमीन

Thu, 16 Jan 2025 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Rampur vegetable market, problem due to landslide, Shimla
रामपुर की इंदिरा मार्केट सब्जी मंडी के मुख्यद्वार पर जमीन धंसने से राहगीरों और किसानों को बढ़ा ख
सब्जी मंडी को जोड़ने वाले रास्ते की हालत बनी खस्ता
विज्ञापन




जगह-जगह क्षतिग्रस्त रास्ते से बढ़ी दुश्वारियां, बिजली के खंभे को भी बना खतरा



आपदा के डेढ़ वर्ष बाद भी नहीं सुधरी वार्ड नंबर तीन के रास्ते की हालत



हजारों किसान, विद्यार्थी और कर्मचारी झेल रहे परेशानी



संवाद न्यूज एजेंसी



रामपुर बुशहर। रामपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर तीन में बनी सब्जी मंडी को जोड़ने वाले रास्ते को प्राकृतिक आपदा के कारण खासा नुकसान पहुंचा था। हाल यह है कि सब्जी मंडी के मुख्यद्वार के साथ बना रास्ता लगातार धंस रहा है और यहां हर समय आवाजाही करना खतरों भरा बना हुआ है। जगह-जगह क्षतिग्रस्त रास्ता हजारों लोगों की दुश्वारियां बढ़ा रहा है, जबकि सब्जी मंडी के मुख्यद्वार के साथ लगा बिजली का खंभा भी भूस्खलन की जद में आकर हादसों का कारण बन सकता है। गौर हो कि वर्ष 2023 में आई प्राकृतिक आपदा के कारण रामपुर नगर परिषद क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ था। इससे नगर परिषद रामपुर को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचा था। शहर के वार्ड नंबर तीन गांधी पार्क से लेकर शहर की इकलौती सब्जी मंडी को जोड़ने वाला रास्ता जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। भारी बरसात और भूस्खलन से जगह-जगह रास्ते में लगे पत्थर टूट चुके हैं। शहर के साथ लगते कुल्लू जिले से रोजाना किसान सब्जी और अन्य फसलें लेकर सब्जी मंडी पहुंचते हैं, जबकि पीजी कॉलेज रामपुर और विभिन्न कार्यालय जाने वाले लोग भी इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। वर्तमान में रास्ते की हालत इतनी दयनीय है कि कभी भी कोई हादसा पेश आ सकता है। खासकर, सब्जी मंडी के मुख्यद्वार को जोड़ने वाले रास्ता कभी भी ध्वस्त हो सकता है। यहां भूमि धंसने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, जबकि यहां बने चैंबर से हमेशा पानी रिसता रहता है। इस कारण रास्ता क्षतिग्रस्त होने की संभावना बढ़ गई है। वहीं, यहां लगा बिजली का खंभा भी हादसों को निमंत्रण दे रहा है। सुरक्षा के लिहाज से जिस पत्थर से इस खंबे को बांधा गया है, वह पत्थर दो हिस्सों में बंट गया है। इस कारण खंभा कभी भी जमींदोज हो सकता है। यही नहीं रास्ते में लगी रेलिंग भी जगह-जगह टूट गई है। इस कारण हादसों का खतरा हमेशा बना रहता है। नगर परिषद डेढ़ वर्ष बाद भी खस्ताहाल रास्ते को नहीं सुधार पाई है।



सैकड़ों किसान रोजाना पहुंचते हैं सब्जी मंडी

क्षेत्र के यशपाल ठाकुर, चुन्नी लाल, किशोरी लाल, मनोज कुमार, राजकुमार, मदन, बाबू राम, रामकृष्ण, यशवंत, गिरधारी लाल सहित अन्य लोगों ने कहा कि यदि यह रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया, तो किसानों और लोगों को अतिरिक्त दूरी तय कर मंडी पहुंचना पड़ेगा। रोजाना सैकड़ों किसान यहां अपनी सब्जी बेचने पहुंचते हैं, जिन्हें यहां से गुजरना मुश्किल हो रहा है। नगर परिषद की अनदेखी कभी भी लोगों पर भारी पड़ सकती है। उन्होंने सुरक्षा के लिहाज से इस रास्ते की मरम्मत करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन




मरम्मत के लगा दिए टेंडर

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने कहा कि सब्जी मंडी को जाने वाले रास्ते की मरम्मत के लिए टेंडर लगा लिए गए हैं। जल्द ही रास्ते की हालत सुधारी जाएगी।

रामपुर की इंदिरा मार्केट सब्जी मंडी के मुख्यद्वार पर जमीन धंसने से राहगीरों और किसानों को बढ़ा ख

रामपुर की इंदिरा मार्केट सब्जी मंडी के मुख्यद्वार पर जमीन धंसने से राहगीरों और किसानों को बढ़ा ख

रामपुर की इंदिरा मार्केट सब्जी मंडी के मुख्यद्वार पर जमीन धंसने से राहगीरों और किसानों को बढ़ा ख

रामपुर की इंदिरा मार्केट सब्जी मंडी के मुख्यद्वार पर जमीन धंसने से राहगीरों और किसानों को बढ़ा ख

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed