{"_id":"658ebbdfce3e243d760338bf","slug":"rampur-theft-case-theog-vehicle-sized-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-10249-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ठियोग के क्यार से शटरिंग चुराने का प्रयास, दुकानदार को देख भागा आराेपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ठियोग के क्यार से शटरिंग चुराने का प्रयास, दुकानदार को देख भागा आराेपी
विज्ञापन
गाड़ी और सामान को कब्जे में लिया, तलाश में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग उपमंडल के क्यार में बीती रात सड़क पर पड़ी शटरिंग को चोरी करने के प्रयास का मामला सामने आया है। हालांकि दुकानदार के मौके पर पहुंचने पर आरोपी गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक क्यार में बीती देर रात को शातिर क्यार में एक दुकान के बाहर पड़ी शटरिंग को चोरी करने का प्रयास कर रहे थे। इसी बीच अचानक आवाज सुनकर दुकान के मालिक केदार उठे। उन्होंने देखा कि बाहर जीप संख्या एचपी 09-डी, 1717 गाड़ी मौके पर खड़ी है और एक अज्ञात व्यक्ति गाड़ी में शटरिंग लोड कर रहा है। वह केदार सिंह को देख मौके से भाग निकला। इसके बाद इसकी शिकायत थाने में दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने गाड़ी और लदे सामान को कब्जे में ले लिया है। गाड़ी से एक आधार कार्ड भी बरामद किया गया है। बरहाल अभी पहलुओं को देखते हुए पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।