{"_id":"658ec93b42cc0364870d2568","slug":"rampur-newsbrandli-sungri-road-condition-vary-bad-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-10280-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: खस्ताहाल सड़क जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: खस्ताहाल सड़क जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे लोग
विज्ञापन
दो दशक के बाद भी नहीं सुधरी ब्रांदली-सुंगरी सड़क की हालत, लोग झेल रहे परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल की कंछीण घोड़ी की हजारों की आबादी को लाभान्वित करने वाले ब्रांदली-सुंगरी सड़क की हालत दो दशक से खस्ता बनी हुई है। वर्तमान समय में खस्ताहाल सड़क पर सफर करना जान जोखिम में डालने जैसा बना हुआ है। ग्रामीणों की बार-बार मांग के बाद भी लोक निर्माण विभाग सड़क की हालत नहीं सुधरी है। इस कारण ग्रामीणों में विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर भारी रोष है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से जल्द मार्ग की हालत सुधारने की मांग की है। गौर हो कि ब्रिटिशकाल में निर्मित ब्रांदली-सुंगरी सड़क बीते दो दशक से दयनीय अवस्था में है। रामपुर से रोहड़ू को जोड़ने वाली नौ किलोमीटर मार्ग की हालत बदतर बनी हुई है। ऐसे में मार्ग पर हजारों लोग जान हथेली पर रखकर सफर करने को मजबूर हैं। क्षेत्र के लोगों ने मार्ग की टारिंग न होने पर वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने को भी चेतावनी दी है। करीब नौ किलोमीटर लंबर सड़क गड्ढों में तबदील हो गई है। ग्रामीणों ने सरकार, प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मार्ग को दुरुस्त करने की मांग उठाई है लेकिन सड़क की हालत जस की तस बनी हुई है। ब्रांदली खड्ड से जराशी, सुंगरी और खदराला मार्ग पर रामपुर, किन्नौर, कोटखाई, नारकंडा और ननखड़ी क्षेत्र की हजारों जनता आवाजाही करती है। स्थानीय निवासी दीपक पालसरा, इंद्रजीत, नरेंद्र, विशाल, प्रेमराज, चंद्रमोहन, राजेश, सुंदर सिंह, प्रदीप सहित अन्यों ने कहा कि मार्ग की हालत में लंबे समय से सुधार नहीं हो रहा है। इस कारण हजारों लोग खतरे के साये में सफर करने को मजबूर हैं। सर्दियों के मौसम में बर्फबारी के बाद सड़क पर सफर और खतरों भरा हो जाता है। उन्होंने प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग से जल्द सड़क की टारिंग करने, पानी की निकासी के लिए नालियों और क्रैश बैरियर लगाने की मांग की है। लोक निर्माण विभाग रामपुर के अधिशासी अभियंता रजनीश बहल ने बताया कि ब्रांदली से सुंगरी तक सड़क को अपग्रेड किया जाना है। जल्द ही कार्य शुरू कर मार्ग की हालत सुधारी जाएगी।