{"_id":"65ce15b1ba1ec2c7b8044041","slug":"rampur-news-youngster-missing-police-search-operation-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-112189-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: लापता विक्रांत का नहीं लगा कोई सुराग, ड्रोन की ली जा रही मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: लापता विक्रांत का नहीं लगा कोई सुराग, ड्रोन की ली जा रही मदद
विज्ञापन
पुलिस, क्यूआरटी टीम और ग्रामीण भी युवक की तलाश में जुटे
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। कामरु पंचायत के कुप्पा गांव के विक्रांत नेगी (29) तीन दिन से लापता हैं। परिजनों ने अपने स्तर पर विक्रांत को ढूंढने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। विक्रांत के बड़े भाई कुलभूषण ने वीरवार सुबह सांगला थाना में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इसके बाद पुलिस थाना सांगला से थाना प्रभारी अजय सिंह, रिकांगपिओ से क्यूआरटी की टीम और कार्यवाहक एसपी नवीन जाल्टा लापता की तलाश में जुट गए हैं। लापता व्यक्ति को ढूंढने के लिए पुलिस ड्रोन की मदद भी ले रही है। ड्रोन की मदद से सांगला से लेकर जेएसडब्ल्यू के डैम के आसपास युवक की तलाश की जा रही है। इसके अलावा कामरु और कुप्पा गांव के ग्रामीण भी विक्रांत की तलाश में जुटे हैं। कार्यवाहक एसपी किन्नौर नवीन जाल्टा ने कहा कि विक्रांत नेगी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। लापता युवक की तलाश की जा रही है। उसे ढूंढने के लिए ड्रोन की मदद भी ली जा रही है। जल्द ही लापता युवक की तलाश की जाएगी।