फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, yashika get 8th position, 12th board exam

Rampur Bushahar News: सनारसा स्कूल की यशिका ने 96% अंक लेकर प्रदेश में हासिल किया आठवां स्थान

Mon, 29 Apr 2024 06:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 06:36 PM IST
विज्ञापन
rampur news, yashika get 8th position, 12th board exam
सनारसा स्कूल की छात्रा यशिका ने बारहवीं परीक्षा में प्रदेश में भर झटका आठवां स्थान। संवाद
प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहती है यशिका, सरकारी स्कूल में सीमित सुविधाओं में हासिल किया मुकाम
विज्ञापन

सरकार से मांग, स्तरोन्नत स्कूलों में बेहतर शिक्षा और आधारभूत ढांचा उपलब्ध करवाने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। मंजिल पाने का जुनून हो तो कठिनाइयांं भी आपकी राहों का रोड़ा नहीं बन सकती। इस युक्ति को चरितार्थ किया है रामपुर के ग्रामीण क्षेत्र स्थित सनारसा स्कूल की छात्रा यशिका ने। स्कूल में सीमित सुविधाओं के बावजूद छात्रा के हौसले नहीं डगमगाए और मेहनत के बूते यशिका ने बारहवीं की परीक्षा की टॉप 10 सूची में अपना नाम दर्ज करवाया है। शिक्षकों के मार्गदर्शन और छात्रा की कड़ी मेहनत का नतीजा है कि ग्रामीण क्षेत्र की छात्रा ने प्रदेशभर में आठवां स्थान हासिल किया है। छात्रा की इस उपलब्धि से क्षेत्र और स्कूल में खुशी का माहौल है। हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से सोमवार को बारहवीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस परीक्षा में रामपुर के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सनारसा की छात्रा यशिका, पुत्री प्यारे लाल निवासी गांव शरनपुर, डाकघर करतोट, तहसील रामपुर, जिला शिमला ने 500 में से 480 अंक हासिल किए हैं। बताते चलें कि बीते वर्ष ही स्कूल का दर्जा बढ़ाया गया था। इस वजह से स्कूल में बैठने, बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं के अभाव में भी यशिका ने लक्ष्य हासिल किया है। रोजाना चार से पांच घंटे पढ़ाई कर छात्रा ने यह मुकाम हासिल किया। कला संकाय की छात्रा यशिका ने 96 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। यशिका ने अंग्रेजी में 92, इतिहास में 97, राजनीतिक शास्त्र में 96, हिंदी में 96 और कंप्यूटर विज्ञान विषय में 99 अंक हासिल किए हैं। यशिका का सपना प्रशासनिक अधिकारी बनकर जनता की सेवा करना है। यशिका ने अपनी कामयाबी का श्रेय प्रधानाचार्य भीम सिंह वर्मा सहित सभी शिक्षकों को दिया है। हरियाणा की आईएएस अधिकारी दिव्या तंवर को अपना रोल मॉडल मानने वाली यशिका ने क्षेत्र के विद्यार्थियों को संदेश दिया है कि वे अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करें और उसे पाने के लिए कठिन परिश्रम करें। खुद पर और शिक्षकों पर विश्वास करें, तो जीवन में कामयाबी आपके कदम नहीं रोक सकती। यशिका ने सरकार और शिक्षा विभाग से भी आह्वान किया है कि अपग्रेड किए गए स्कूलों में भी छात्रों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं, जिससे उन स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मिल सके। स्कूल के प्रधानाचार्य भीम सिंह वर्मा ने कहा कि छात्रा यशिका की उपलब्धि से स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। उन्होंने छात्रा को बधाई दी है और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed