फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, virtual, education,semanr, aani schol,

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों की कमजोरी और खूबियों पर की चर्चा

Thu, 07 Dec 2023 05:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 05:26 PM IST
विज्ञापन
आदर्श विद्यालय आनी में वर्चुअल शिक्षा संवाद कार्यक्रम में कई मुद्दों पर मंथन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी में बीते एक सप्ताह से नौंवी से लेकर बारहवीं कक्षा के अभिभावकों के साथ वर्चुअल शिक्षा संवाद का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 11वीं और 12वीं कक्षा में कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के लिए अलग-अलग वर्चुअल शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया। वर्चुअल बैठकों का समय रोजाना शाम 7:30 बजे रहा। वर्चुअल बैठकों में अभिभावकों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। बीते बुधवार रात्रि संपन्न हुई कक्षा 12वीं कला संकाय की बैठक में 95 अभिभावकों सहित सभी विषय के अध्यापकों ने भाग लेकर विभिन्न मुद्दों पर मंथन किया। इससे पूर्व कक्षा 11वीं कक्षा कला संकाय की बैठक में भी 80 अभिभावकों और कक्षा नौंवी और कक्षा दसवीं में भी प्रति कक्षा 70 से अधिक अभिभावकों ने भाग लिया। प्रधानाचार्य अमर चौहान रोजाना इन बैठकों में शामिल होकर अभिभावकों से संवाद कर रहे हैं। बैठकों में प्रथम अवधि परीक्षा में विद्यार्थियों की प्रगति, कक्षा में हो रहे टेस्ट, विद्यार्थियों की कमजोरियों और खूबियों से अभिभावकों को विस्तार से अवगत करवाया गया। अभिभावकों ने अपने बच्चों के विषय में प्रत्येक विषय को लेकर शिक्षकों से वार्तालाप किया। प्रधानाचार्य ने शैक्षिक चर्चा के अतिरिक्त अभिभावकों से विद्यार्थियों में मोबाइल के उपयोग और नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के प्रति सजग रहने की अपील की। जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा अभियान जिला कुल्लू ने पाठशाला के प्रयासों की सराहना की और जिले के अन्य स्कूलों से इसी प्रकार अभिभावकों से संवाद का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed