फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, training camp, election, employee, kinnaur, reckangpeo

Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में मतदान संबंधी कर्मचारियोंं ने ली प्रशिक्षण

Thu, 25 Apr 2024 07:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 07:26 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान रिकांगपिओ में मतदान कर्मियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वीरवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त किन्नौर डाॅ. अमित कुमार शर्मा ने शिविर में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान मतदान कर्मियों से लोकसभा चुनाव 2024 में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अनुपालना का आह्वान किया और निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया पर बल दिया। प्रशिक्षण शिविर में 261 पीठासीन एवं सहायक पीठासीन अधिकारियों ने भाग लिया। मास्टर ट्रेनर तहसीलदार कल्पा कंचन ठाकुर, तहसीलदार पूह कुलदीप पटन और तहसीलदार भावानगर परदीप ने ईवीएम एवं वीवीपैट के संदर्भ में जानकारी प्रदान की। मतदान केंद्र में पारदर्शी मतदान करवाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों से अवगत करवाया। सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ. शशांक गुप्ता ने बताया कि मतदान कर्मियों के लिए पहले चरण का प्रशिक्षण 26 अप्रैल तक चलेगा। इस अवसर पर जिला निर्वाचन विभाग के तहसीलदार जीएस राणा, अधीक्षक निर्वाचन जीआर सक्सेना, खंड विकास अधिकारी पूह अभिषेक बारवाल सहित निर्वाचन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed