फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, theog, utsav, police band, chiar, public

Rampur Bushahar News: ठियोग उत्सव में हारमनी ऑफ पाइन्स पुलिस बैंड ने मचाया धमाल

Fri, 15 Sep 2023 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
rampur news, theog, utsav, police band, chiar, public
ठियोग उत्सव के आखिरी सांस्कृतिक संध्या में हार्मनी पाईनस पुलिस  बैंड के कलाकार प्रस्तुति देते ह
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग उत्सव की अंतिम संध्या में हार्मनी का पाइन्स पुलिस बैंड के नाम रही। कार्यक्रम में उन्होंने एक से एक गानों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। वहीं प्रदेश के लोक कलाकारों ने भी जमकर धमाल मचाया। इसमें एसी भारद्वाज, किशन वर्मा और नाटी किंग सुरेश शर्मा ने पहाडी और पंजाबी गीतों पर दर्शकों को खूब नचाया।
विज्ञापन


इसके अलावा रामेश्वर शर्मा चौपाल, ठियोग से प्रदीप शर्मा, पंकज ठाकुर, वाइस ऑफ हिमालय फेम किशन वर्मा, नाटी किंग सुरेश शर्मा, सिरमौर से सौरभ, राजेश मलिक, नरेंद्र नीटू, कुमारसैन रोशनी शर्मा, कोटखाई से सुरेंद्र शर्मा, अर्की से केके भारद्वाज, रामपुर से एसी भारद्वाज, पूनम सरमैईक, रजनीश भारद्वाज,डोनी चौहान, राज शर्मा और डाॅ. महेंद्र राठौर सहित स्थानीय लोक कलाकारों ने बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं। सांस्कृतिक संध्या के अंतिम दिन क्षेत्र के विधायक एवं ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने उत्सव के समापन पर सभी प्रतिभागियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया और आयोजक कमेटी को सफल आयोजन करने के लिए बधाई दी। इससे पहले स्थानीय स्कूलों के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश करके वाहवाही लूटी। इसमें ईशान सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल ठियोग, सरस्वती विद्या मंदिर, डीएवी पब्लिक स्कूल ठियोग, प्रेम पब्लिक स्कूल, कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और डिग्री कॉलेज ठियोग के छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश करके खूब रंग जमाया।
विज्ञापन


इस दौरान शिक्षा और अन्य गतिविधियों में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए छात्रों को किया सम्मानित किया गया। इसमें वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रियांशु गौतम, उज्जवल शर्मा, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा कृतिका, दिव्या शर्मा, दमन चंदेल, स्नेहा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पब्लिक स्कूल के सक्षम शर्मा, ईशान पब्लिक स्कूल की छात्रा का कसक शर्मा, डीएवी स्कूल की गरवांशी, शिवानी ठाकुर, लावण्या, आर्य वर्मा, वनिता वर्मा, अनन्या शर्मा, हिमालयन पब्लिक स्कूल की निहारिका, दिव्यांश, रिजुल शर्मा, सारांश प्रेम पब्लिक स्कूल के सारांश, कन्या विद्यालय की सानवी के अलावा कई छात्रों को नगर परिषद ठियोग ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed