फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, sweep, program, sarpara, panchyat,

Rampur Bushahar News: भाषण में दीक्षा और नारा लेखन में प्रनीता प्रथम

Wed, 15 May 2024 12:42 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशतता बढ़ाने और मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके तहत सरपारा पंचायत के छात्रों, युवाओं और ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में सभी को मतदान देने और मतदान देने में सहयोग की मांग की। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रमों के तहत निर्वाचक को सजग करने और निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित बुनियादी जानकारी उपलब्ध करवाने को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

स्वीप कार्यक्रम के अधिकारियों ने 15/20 क्षेत्र के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरपारा और ग्राम पंचायत सरपारा के लोगों को लोकतंत्र के लिए अपने मत का प्रयोग करने और सभी लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। इस दौरान स्वीप टीम रामपुर से अशोक शर्मा, पवन सनाटू और रविंद्र नेगी ने अभियान को स्थानीय बीएलओ और नोडल अधिकारी की सहायता से पूर्ण किया। नोडल अधिकारी ने सभी को अभियान के महत्व बारे में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन


स्कूल में स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। चित्रकला प्रतियोगिता में रोनक प्रथम, अनुशिका ने दूसरा स्थान, नितेश ने तीसरा स्थान हासिल किया जबकि नारा लेखन में प्रनीता ठाकुर प्रथम, सुप्रिया ने दूसरे और सुशांत तीसरे स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में दीक्षा प्रथम, खुशी ने द्वितीय स्थान और सक्षम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में सभी विजेताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed