फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, sunbeam, school, annual funtion,

Rampur Bushahar News: वार्षिक समारोह में छात्रों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

Mon, 16 Oct 2023 05:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 05:33 PM IST
विज्ञापन
rampur news, sunbeam, school, annual funtion,
सनबीम स्कूल जुब्बल के वार्षिक समारोह में रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति देते छात्र
सनबीम इंटरनेशनल स्कूल जुब्बल में वार्षिक समारोह का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। सनबीम इंटरनेशनल स्कूल जुब्बल में वार्षिक समारोह का अयोजन धूमधाम से किया गया। समारोह में शिमला नगर निगम के मेयर सुरेंद्र चौहान बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। इस दौरान स्कूल के छात्रों ने मनमोहक प्रस्तुतियाें से सभी का मनोरंजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना की प्रस्तुति से हुई। वार्षिक समारोह कलर्स ऑफ इंडिया विषय पर आधारित रहा। कार्यक्रम में बच्चों ने भारत के अलग-अलग राज्यों के लोक नृत्यों की प्रस्तुत दी। कार्यक्रम में योगा और मार्शल आर्ट्स के माध्यम से बच्चों ने कौशल का प्रदर्शन किया। इसके अलावा भारतीय पौराणिक कथाओं पर आधारित प्रदर्शन, कंटेंपररी, म्यूजिकल बैंड, इंग्लिश प्ले कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र रहे। स्कूल के प्रधानाचार्य अरुण ठाकुर ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन रजत चौहान भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का अंत राष्ट्रगान के साथ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed