{"_id":"64f4c09870a951bdf000b6a4","slug":"rampur-news-suicide-women-died-deha-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-4914-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: महिला ने जहर खाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: महिला ने जहर खाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। उपमंडल ठियोग के देहा थाना में जहर खाकर आत्महत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार राजेंद्र पुत्र धनिया राम निवासी डाकघर चंबी, ने शिकायत में बताया कि साल 2020 में उनकी 24 वर्षीय बेटी की कुलदीप निवासी कुठार से शादी हुई थी, जो कि स्वभाव से बहुत ही सीधा है लेकिन उसके माता-पिता यानी स्मृति के सास-ससुर उसकी बेटी के साथ मारपीट करते थे। 1 सितंबर को स्मृति ने जहर खा लिया, जिसके बाद इलाज के लिए उसे पीएचसी बलग पहुंचाया गया।
यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मायका पक्ष ने बताया कि जहर खाने के लिए स्मृति को सास-ससुर ने उकसाया है। पुलिस ने धारा 306 के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। स्मृति अपने पीछे एक बच्चा और पति को छोड़कर गई है। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने मामले की पुपुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।