{"_id":"65130bb2cbe5203525048608","slug":"rampur-news-sports-news-rohru-zone-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-6007-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर को हराकर रोहड़ू जोन ने जीता मार्चपास्ट का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर को हराकर रोहड़ू जोन ने जीता मार्चपास्ट का खिताब
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर में मंगलवार को जिला स्तरीय अंडर-19 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हुआ। विधायक नंदलाल ने प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रतियोगिता में 15 जोन के करीब 750 खिलाड़ी जीत के लिए दमखम दिखाएंगे।
प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक सचिव दत्तनगर स्कूल यशपाल ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस मौके पर जिले के सभी जोन ने भव्य मार्चपास्ट का प्रदर्शन किया। इसमें रोहड़ू जोन ने पहले स्थान हासिल किया। वहीं रामपुर जोन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। चार दिवसीय स्पर्धा में कबड्ड़ी, वॉलीबाल, खो-खो, बैडमिंटन, वेटलिफ्टिंग, टेबल टेनिस और रेसलिंग स्पर्धाओं का आयोजन किया गया।
स्थानीय पाठशाला की छात्राओं ने वाद्ययंत्रों और लोक नृत्य की प्रस्तुतियों से सबका मन मोहा। मुख्यातिथि ने स्कूल प्रबंधन को 40,000 की राशि प्रदान की। मुख्यातिथि ने खिलाड़ियों से खेल को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर एडीपीईओ संतोष चौहान, जिला परिषद त्रिलोक भलूनी, प्रधान दत्तनगर पंचायत राजेंद्र ठाकुर, जोन समन्वयक आरसी गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।