फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, sports news, rohru news,

Rampur Bushahar News: रस्साकस्सी में अंबोई और लोकनृत्य स्पर्धा में पानु देवीधार की टीम विजेता

Mon, 03 Jul 2023 10:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम राेहड़ू में ग्रीन हिमालयन संगठन ने सांस्कृतिक एवं खेल स्पर्धा का आयोजन किया। कार्यक्रम में सांसद प्रतिभा सिंह और लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा और विधायक हरीश जनारथा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंच का संचालन मुनीष नंदन किया।
विज्ञापन


इस मौके पर आयोजित रस्साकशी स्पर्धा में अंबोई की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि भलूण ने द्वितीय और खरशाली तीसरे स्थान पर रहा। लोकनृत्य स्पर्धा में पानु देवीधार की टीम प्रथम, शगरू रनोल द्वितीय और शारकुल की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। चम्मच दौड़ स्पर्धा में चंपा (बिजौरी) विजेता बनीं। कुर्सी दौड़ स्पर्धा में आशा (लिंबड़ा) विजेता रहीं।
विज्ञापन


मटका फोड़ स्पर्धा में अंजू (शील) ने पहला स्थान प्राप्त किया। नृत्य स्पर्धा में शैलेन ने जीत दर्ज की। इस मौके पर विभिन्न महिला मंडलों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से लोगों का मनोरंजन किया। समारोह में कांग्रेस ब्लाॅक अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला, जिला परिषद उपाध्यक्ष सुरेंद्र रेटका, कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार भ्रांटा और भगत सिंह ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed