{"_id":"657ef0439d1c2e49ca011974","slug":"rampur-news-sports-news-njpc-jhakari-win-turament-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-9693-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बैडमिंटन प्रतियोगिता में नाथपा झाकड़ी परियोजना बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बैडमिंटन प्रतियोगिता में नाथपा झाकड़ी परियोजना बना विजेता
विज्ञापन
रामपुर एचपीएस में दो दिवसीय अंतर बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। एसजेवीएन की रामपुर परियोजना में दो दिवसीय अंतर परियोजन बैडमिंटन प्रतियोगिता का खिताब नाथपा झाकड़ी परियोजना ने अपने नाम किया गया है। प्रतियोगिता का आयोजन प्रेक्षा गृह दत्तनगर में किया गया। इससे पहले दो प्रतियोगिताओं का आयोजन एनजेएचपीएस ने करवाया है। इसी कड़ी में तीसरी अंतर परियोजना बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन रामपुर एचपीएस ने करवाया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सीएमओ डॉ. विवेक आनंद सुरीन एवं उनकी धर्मपत्नी हेमा सुरीन और महाप्रबंधक प्रकाश चंद ने किया। प्रतियोगिता में एसजेवीएन की निगम मुख्यालय शिमला, एनजेएचपीएस झाकड़ी, एसडीएचईपी सुन्नी और रामपुर एचपीएस ने भाग लिया। प्रतियोगिता में पहले स्थान पर एनजेएचपीएस रहा जबकि दूसरे स्थान पर निगम मुख्यालय और तीसरे स्थान पर रामपुर एचपीएस की टीम रही। अंतर परियोजना बैडमिंटन प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में प्लेयर ऑफ दी मैच एवं प्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट संजू कुमार एनजेएचपीएस और महिला वर्ग में प्लेयर ऑफ दी मैच प्रियंका निगम मुख्यालय को चुना गया। प्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट हनिता कुमारी एनजेएचपीएस रहीं। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने कहा कि प्रतियोगिता के आयोजन का लक्ष्य निगम के विभिन्न कार्यक्रमों के मध्य मानवीय मूल्यों के आदान-प्रदान एवं मैत्रीपूर्ण रिश्तों को बढ़ावा देना है। विभागाध्यक्ष मानव संसाधन शैलेश दत्त ने धन्यवाद ज्ञापन दिया गया। कार्यक्रम में रामपुर परियोजना के विभागाध्यक्ष, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।