फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, sports news, jhalli, mahila mandal, win,

Rampur Bushahar News: रस्साकशी प्रतियोगिता में महिला मंडल झल्ली प्रथम

Mon, 28 Aug 2023 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। बूढ़ा महादेव स्पोर्ट्स क्लब नित्थर के सौजन्य से आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में रस्साकशी का खिताब महिला मंडल झल्ली के नाम रहा। खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी, वॉलीबाल और शतरंज के मुकाबले भी हुए। इसके अलावा महिला सांस्कृतिक कार्यक्रम और महिला रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इसमें बड़ी संख्या में महिला मंडलों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोकिंद्र कुमार बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उनके साथ विशेष अतिथि के रूप में बीडीसी अध्यक्ष निरमंड दिलीप ठाकुर बोनस पब्लिक स्कूल नित्थर के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर और योगेश वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन


महिला मंडलों के सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर महिला मंडल कूटल तांदी रहा जबकि दूसरा स्थान पर महिला मंडल चरमाला ने हासिल किया। महिला मंडल रस्साकशी प्रतियोगिता में महिला मंडल झल्ली प्रथम और महिला मंडल घरौली ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर ठाकुर ब्रदर्स नित्थर और बीएमडी ब्वॉयज नित्थर ने द्वितीय स्थान पर हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रोहड़ू और द्वितीय स्थान पर कोयल की टीम रही। शतरंज जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर अर्याही और द्वितीय स्थान हियांश गोस्वामी ने हासिल किया। शतरंज वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान पर कमलेश शर्मा और द्वितीय स्थान फकीर चंद वर्मा पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed