फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, sports news, darshal premier league, brazil tiger, win

Rampur Bushahar News: ब्राजील टाइगर शिकारी ने जीता खिताब

Wed, 17 Apr 2024 04:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 04:42 PM IST
विज्ञापन
दरशाल प्रीमियर लीग में निखिल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, कपिल चुने गए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। दरशाल प्रीमियर लीग पर ब्राजील टाइगर शिकारी जगूणी की टीम ने अपना कब्जा जमाया है। जगूणी ने शिरखंडू बॉयज मझाली टीम को शिकस्त देकर शानदार जीत दर्ज की। युवक मंडल दरशाल की ओर से ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में दूर-दूर से पहुंची टीमों के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। खिताबी मुकाबला ब्राजील टाइगर शिकारी जगूणी और शिरखंडू बॉयज मझाली के बीच खेला गया। जगूणी की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित आठ ओवर में 118 रन बनाए। इसमें निखिल ने ताबड़तोड़ 75 रन की पारी खेली। मझाली की ओर से कपिल ने 2 विकेट हासिल किए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी मझाली की टीम मात्र 68 रन पर ही ढेर हो गई। प्रीतम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट अपने नाम किए। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर निखिल को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज कपिल और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज निखिल को चुना गया। प्रतियोगिता के समापन समरोह में बीडीसी सदस्य तकलेच-दरकाली वार्ड बीना मरालू बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं। क्लब के अध्यक्ष मनमोहन बिष्ट सहित अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यातिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज निर्माण के लिए सभी को आगे आना होगा। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि नशे से दूर रहें और अपनी ऊर्जा राष्ट्रहित में लगाएं। मुख्यातिथि ने विजेता टीम को 55,555 रुपये की नकद राशि और ट्रॉफी, उपविजेता टीम को 25,555 और ट्रॉफी से सम्मानित किया। इस मौके पर क्लब के उपप्रधान बिट्टू भलूनी, सचिव संजय ठाकुर, कोषाध्यक्ष विपिन आजाद, सह सचिव सुशील ठाकुर, सलाहकार अश्वनी, प्रदीप और अंकुश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed