{"_id":"6665a1ef8b7e89d3900fe05d","slug":"rampur-news-sports-news-boxing-training-program-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-117122-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: दत्तनगर में 16 और 17 जून को बॉक्सिंग स्पर्धा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: दत्तनगर में 16 और 17 जून को बॉक्सिंग स्पर्धा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामुपर के दत्तनगर में 16 और 17 जून को बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन होगा। वहीं आज से रामपुर के बॉक्सरों के लिए रामपुर कॉलेज में प्रशिक्षण शिविर शुरू होगा। यह बात बुशहर बॉक्सिंग क्लब रामपुर के अध्यक्ष तिलक राज ने प्रेस को जारी बयान में कही। उन्होंने कहा कि सोमवार सुबह से रामपुर बुशहर के सभी मुक्केबाजों के लिए एक सप्ताह का विशेष ग्रीष्मकालीन शिविर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने सभी प्रशिक्षक विनोद कुमार, गायत्री और सुभद्रा से आग्रह किया है कि वे पीजी कॉलेज रामपुर में प्रशिक्षुओं के साथ शिविर में शामिल हों। उन्होंने कहा कि 16 और 17 जून को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर में बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार और पदक से सम्मानित किया जाएगा।