{"_id":"6644ab5bbabcc9ed590721c8","slug":"rampur-news-shingala-school-head-boy-and-girl-elected-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-115985-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ज्योति हेड गर्ल और पंकज के सिर सजा हेड बॉय का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ज्योति हेड गर्ल और पंकज के सिर सजा हेड बॉय का खिताब
विज्ञापन
शिंगला स्कूल में चुनावी प्रक्रिया आयोजित कर विद्यार्थियों को बताया मतदान का महत्व
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिंगला में चुनावी साक्षरता क्लब की ओर से वर्ष 2024-2025 के लिए हेड गर्ल और हेड बॉय का चुनाव किया गया। यह चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया से करवाया गया। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को मतदान का महत्व बताया गया। स्कूल के प्रवक्ता राजनीतिक विज्ञान देवराज ठाकुर ने कहा कि बारहवीं कक्षा की ज्योति को हेड गर्ल चुना गया। उन्हें सर्वाधिक 43 मत मिले। पंकज को 58 वोट मिले। उन्हें हेड बॉय के खिताब से नवाजा गया। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया में विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लेकर प्रक्रिया को जाना। उन्होंने कहा कि चुनाव किसी भी लोकतांत्रिक देश का एक प्रमुख हिस्सा होता है, जिसे जानना समाज के हर वर्ग का दायित्व होता है। वहीं वीरवार को विद्यालय में कॅरिअर और काउंसलिंग के तहत बतौर स्रोत व्यक्ति के रूप में प्रवक्ता अंग्रेजी सिकंदर बंसल ने चार साझा कर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या रामसरनी नेगी ने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।