फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, sfi, give, tribute,

Rampur Bushahar News: भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को दी श्रद्धांजलि

Sat, 23 Mar 2024 07:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 07:36 PM IST
विज्ञापन
शहीदी दिवस पर एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने रामपुर कॉलेज में किया कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। शहीदी दिवस पर शनिवार को एसएफआई रामपुर इकाई ने रामपुर कॉलेज में भगत सिंह, राजगुरु सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सेमिनार का आयोजन भी किया। कार्यक्रम में राज्य उपाध्यक्ष बंटी ठाकुर ने कहा कि शहीद भगत सिंह को लड़ाई राजनीतिक सत्ता बदलने के लिए ही नहीं थी, बल्कि आर्थिक और सामाजिक मुक्ति के लिए भी चाहिए थी। भगत सिंह मजदूर वर्ग के हित के महान समर्थक रहे हैं। भगत सिंह मजदूरों, किसानों, बुनकरों और मजलूमों की सता के पक्षधर थे। उनका लक्ष्य एक लोकतांत्रिक दृष्टिकोण के साथ समाजवाद का निर्माण करना भी था। राय और विचार स्वतंत्र रूप से व्यक्त किए जा सकते थे। एसएफआई लोकल कमेटी रामपुर के सचिव राहुल ने कहा कि एसएफआई शहीदों के सपनों की शिक्षा व्यवस्था के लिए अनेक आंदोलन लड़े हैं। छात्रों को शहीदों के विचारों से अवगत करवाने की कोशिश की है। छात्रों और युवाओं को शिक्षित करने का काम किया है। भगत सिंह और क्रांतिकारी साथियों के विचारों का वो समाज बनाना है, जहां हर मानव की पहचान जाति, धर्म और लिंग आधारित न होकर मानव की पहली आखिरी पहचान केवल मानव और इंसानियत हो। इस दौरान उज्जवल, सनी, राहुल, नमन और अमित सहित बड़ी संख्या में एसएफआई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed