फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, session, apple, Grover, aani

निशुल्क विदेशी आयात पर सेब रखने से बागवानों को हो रहा घाटा : डॉ. ओंकार

Mon, 29 Apr 2024 06:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 06:14 PM IST
विज्ञापन
फसल बीमा योजना के नाम पर हर साल लूटे जा रहे बागवान, सेब बागवानों की समस्याओं का समाधान करे सरकार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। निशुल्क विदेशी आयात पर सेब रखने से बागवानों को घाटा हो रहा है। वहीं प्रदेश सरकार ने बागवानों की मांग पर कुछ दवाइयां विभाग से सस्ते दाम पर उपलब्ध तो करवाई जा रही है, लेकिन ये नाकाफी है। फसल बीमा योजना के नाम पर हर साल बागवान लूटे जा रहे हैं और कंपनियां मुनाफा कमा रही हैं। सोमवार को हिमाचल सेब उत्पादक संघ आनी की ओर आयोजित अधिवेशन में संघ के संयोजक डॉ. ओंकार शाद ने यह बात की। एक दिवसीय अधिवेशन का आयोजन दुर्गा माता मंदिर सराय भवन में हुआ। अधिवेशन में सेब उत्पादक संघ के संयोजक डॉ. ओंकार शाद मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने किसानों और बागवानों की दयनीय स्थिति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बागवानों से चुनाव में दोनों मुख्य दलों को सेब बागवानों की समस्याओं का मुख्य मुद्दा बनाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि 13 मई को लोगों को लामबंद कर आनी की सब्जी मंडी सहित एमएसपी और फसल बीमा योजना पर एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपेंगे। इस मौके पर सेब उत्पादक संघ आनी प्रधान प्रताप ठाकुर, सचिव हेमराज, मिलाप, टीकम राम, रामलाल, राजकुमार, हरविंदर कुमार, बेलीराम, तारा चंद, विजय, अधिवक्ता सुंदर सिंह, भवानी सिंह खाची और दलीप सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed