फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, sarpara, people, not, get, bus, services,

Rampur Bushahar News: सरपारा पंचायत के लिए दो माह से बस सेवा ठप, ग्रामीण परेशान

Sat, 23 Sep 2023 12:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर खंड की दुर्गम पंचायत सरपारा के लिए दो माह से बस सेवा ठप पड़ी है। भारी बारिश और भूस्खलन के कारण टूटी सड़कों के अभी तक दुरुस्त नहीं होने से क्षेत्र के हजारों लोग बस सुविधा से वंचित है। लोक निर्माण विभाग दो माह से भी ज्यादा समय बीतने के बाद भी सड़क को बहाल नहीं करवा पाया है।
विज्ञापन


गौर हो कि 10 जुलाई से सरपारा को बसों की आवाजाही न होने से क्षेत्र के लोगों को टैक्सियों का भारी भरकम किराया अदाकर यात्रा करने को मजबूर होना पड़ रहा है। सड़क बंद होने के कारण गैस सिलिंडर, राशन और दूसरी रोजमर्रा के सामान को भी टैक्सियों में भारी भरकम किराया देकर घरों तक पहुंचाना पड़ रहा है। सरपारा से रामपुर तक की दूरी करीब 40 किलोमीटर है। स्थानीय निवासी प्रीतम सिंह, नुफा राम, जीवा नंद, गोकल राम, जियामणी, राजेश, शेर सिहं, रूप सिंह, बुद्धि देवी, केदार सिंह और आलोक नेगी ने बताया कि दो माह से भी ज्यादा समय बीतने के बाद भी टूटी सड़कों को दुरूस्त करवाना तो दूर, अभी तक ठीक करवाने का कार्य भी शुरू नहीं हो पाया है। इस कारण क्षेत्र की आम जनता को रामपुर आने जाने के लिए टैक्सियों से सफर कर रही है।
विज्ञापन


गैस सिलिंडर की गाड़ी सरपारा तक नहीं पहुंचने से उपभोक्ताओं को छोटी गाड़ी में सिलिंडर पहुंचाने पड़ रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि सड़कों को शीघ्र अति शीघ्र ठीक करवाकर यातायात बहाल किया जाए, जिससे दुर्गम क्षेत्र सरपारा की जनता की मुश्किलें कम हो सकें। लोक निर्माण विभाग सब डिवीजन सराहन के एसडीओ गोवर्धन शर्मा ने बताया कि सरपारा सड़क में कुछ डंगे लगने हैं। एक दो दिनों में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर डंगे का निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। छोटे वाहनों के लिए सड़क बहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed