{"_id":"653659dc49538d89af067be7","slug":"rampur-news-sarahan-news-maa-bhimakali-temple-salary-hike-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-7219-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: भीमाकाली न्यास के कर्मचारियों का पांच से दस प्रतिशत बढ़ेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: भीमाकाली न्यास के कर्मचारियों का पांच से दस प्रतिशत बढ़ेगा वेतन
विज्ञापन
पुरातत्व विभाग की टीम करेगी भीमाकाली के झुके मंदिर का सर्वे, सराहन बुलाएंगे टीम
एएसआई की टीम की गाइड लाइन के अनुसार लोक निर्माण विभाग करेगा मरम्मत
न्यास की दुकानों का किराया न देने वाले दुकानदारों पर दर्ज होंगे केस
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। मां भीमाकाली मंदिर न्यास के तहत आने वाले मंदिरों की विभिन्न व्यवस्थाओं को संभालने वाले अधिकारी और कर्मचारियों के वेतन में पांच से दस प्रतिशत बढ़ोतरी होगी। सराहन में आयोजित मां भीमाकाली मंदिर न्यास की बैठक में कर्मचारियों के वेतन बढ़ाने की मंजूरी मिल गई है। इससे न्यास के कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा न्यास की बैठक में विभिन्न विकास कार्यों और योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मां भीमाकाली मंदिर न्यास की बैठक सराहन में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मंदिर न्यास अध्यक्ष एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने की। इस बैठक में न्यास के विभिन्न कार्यों और योजनाओं को लेकर चर्चा हुई। बैठक में मां भीमाकाली के मुख्य मंदिर में दरारें और झुकाव को लेकर जल्द ही पुरातत्व विभाग की टीम को बुलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में बताया गया कि एएसआई टीम के निर्देशों के अनुसार लोक निर्माण विभाग मंदिर का मरम्मत कार्य करेगा। एएसआई की टीम को जल्द सराहन बुलाया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि मां भीमाकाली मंदिर सहित समूचे परिसर में जल्द सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। न्यास के मंदिरों में चढ़ावे के गोल्ड से गोल्ड बांड लेने का निर्णय भी लिया गया। रामपुर सहित न्यास की दुकानों का किराया न देने वाले दुकानदारों के खिलाफ केस दर्ज करने का फैसला लिया गया। वहीं जानकी माता मंदिर में विकास के लिए भी बजट का प्रावधान किया गया। न्यास के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम निशांत तोमर और मंदिर अधिकारी बालक राम नेगी ने बताया कि बैठक में हर साल 23 जून को न्यास द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर करवाने का निर्णय लिया गया। न्यास के अंतर्गत दत्तनगर और रोहड़ू में चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाने को लेकर भी चर्चा की गई। रोहड़ू में न्यास की जमीन पर कब्जे के केस पर चर्चा की गई और रोहड़ू में दो बीघा खाली जमीन पर निर्माण करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर स्थानीय विधायक नंद लाल, लोक निर्माण विभाग रामपुर के एसई पासंग नेगी, डीएसपी शिवानी महला, अनिरुद्ध बिष्ट, दीपक सूद सहित न्यास के ट्रस्टी मौजूद रहे।