फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, salati ghori, devta sahib nareshar laxumi narayan, religious program, from 9th July,

Rampur Bushahar News: देवता साहिब नरेशर लक्ष्मी नारायण मंदिर में नौ जुलाई से देव समागम

Sun, 09 Jun 2024 04:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 04:40 PM IST
विज्ञापन
आठ को कुमसु मंदिर पहुंचेगे देवता साहिब छिज्जा कालेश्वर देवठी, अंतिम दो दिन दोगणू देवता साहिब भी करेंगे शिरकत
विज्ञापन


सात दिनों तक चलेगा मंदिर में पाठ महायज्ञ, पूर्णाहुति के साथ 15 को होगा समापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। शलाटी घोड़ी के आराध्य देवता साहिब नरेशर लक्ष्मी नारायण मंदिर कुमसु में नौ जुलाई से धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ होगा। सात दिनों तक मंदिर में पाठ महायज्ञ चलेगा। रविवार को मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। लक्ष्मी नारायण मंदिर कमेटी कुमसु के अध्यक्ष जीवन चौहान की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। इसमें धार्मिक अनुष्ठान के सफल आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में शलाटी घोड़ी के ग्रामीणों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। उन्होंने बताया कि आठ जुलाई को देवता साहिब नरेशर लक्ष्मी नारायण मंदिर कुमसु में छिज्जा कालेश्वर अपने लाव लश्कर के साथ पहुंचेगे। नौ जुलाई से मंदिर में पाठ और महायज्ञ शुरू होगा। शलाटी घोड़ी की सुख-समृद्धि और शांति के लिए सात दिनों तक मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। अंतिम दो दिन में देवता साहिब दोगणू लालसा भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। देवता साहिब मंदिर में पाठ महायज्ञ में बैठेंगे। 15 जुलाई को पूर्णाहुति और भंडारे के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होगा। कार्यक्रम में हजारों लोग शिरकत करेंगे और देवता साहिब का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। मंदिर कमेटी अध्यक्ष जीवन चौहान ने कहा कि देवता साहिब के आदेशानुसार मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन को लेकर आगामी रूपरेखा तैयार की गई है। शलाटी घोड़ी की जनता के सहयोग से धार्मिक अनुष्ठान को सफलतापूर्वक संपन्न करवाया जाएगा। उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया कि धार्मिक अनुष्ठान में भागीदारी सुनिश्चित करें और देवता साहिब का आशीष प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed