फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, rohru, tikkar, tree, fall, on, iti, building,

Rampur Bushahar News: टिक्कर में पेड़ गिरने से आईटीआई भवन की छत क्षतिग्रस्त

Tue, 01 Aug 2023 10:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
रोहडू। लंबे समय से विवादों में रहे आईटीआई टिक्कर के निर्माणाधीन भवन पर पेड़ के गिरने से छत क्षतिग्रस्त हो गई है। मंगलवार को दिन के निर्माणाधीन भवन के ऊपर भूस्खलन के बाद किए जा रहे पेड़ कटान के दौरान यह घटना सामने आई। इसको लेकर लोक निर्माण विभाग और वन विभाग आमने-सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन


टिक्कर आईटीआई भवन के पीछे की ओर ढलान पर कायल के चार पेड़ भूस्खलन के कारण गिरने के कगार पर थे। भवन का निर्माण लोनिवि के अधीन हो रहा है। विभाग ने पेड़ काटने के लिए दो सप्ताह पहले वन विभाग से आवेदन किया गया। वन विभाग की ओर से मौके पर निरीक्षण करने के बाद पेड़ कटान के लिए वन निगम को सूचित किया गया। वन निगम ने औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पेड़ कटान का कार्य ठेकेदार को दिया था। इसी बीच मंगलवार को खतरे की जद में आए पेड़ों को काटते समय एक पेड़ भवन की छत पर गिर गया। इससे निर्माणाधीन भवन के छत क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन


गौर हो कि आईटीआई टिक्कर के भवन का निर्माण कार्य करीब पंद्रह सालों से चल रहा है। अब कार्य पूरा होने से पहले फिर भवन की छत क्षतिग्रस्त हो गई है। लोनिवि के एसडीओ अनिल पथिक ने कहा बारिश के बाद आईटीआई भवन को पेड़ों से खतरा पैदा हो गया था। डीएफओ रोहड़ू से अनुमति मिलने के बाद स्टाफ ने इस कार्य में देरी की। अब वन निगम ने पेड़ कटान शुरू किया तो भवन की छत क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने कहा इसकी उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



टिक्कर में आईटीआई भवन की सुरक्षा के लिए खतरा बने पेड़ों को काटने के लिए विभाग की ओर से अनुमति दी गई है। वन निगम पेड़ों का कटान कर रहा है। दिन के समय मजदूरों के नियंत्रण से बाहर होकर एक पेड़ काटते समय भवन की छत पर गिरने की सूचना है।
शहनवाज भट्ट, वन मंडल अधिकारी रोहडू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed