{"_id":"65059878b3a39a8e7d0e8af6","slug":"rampur-news-rohru-sports-news-under-19-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-5562-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: मार्चपास्ट स्पर्धा में बॉयज स्कूल रोहड़ू बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: मार्चपास्ट स्पर्धा में बॉयज स्कूल रोहड़ू बना विजेता
विज्ञापन
रोहड़ू में आयोजित खंड स्तरीय अंडर-19 खेलकूद स्पर्धा में 482 प्रतिभागियों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राेहड़ू खंड की अंडर-19 खेलकूद स्पर्धा के पहले दिन आयोजित मार्चपास्ट प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल राेहड़ू (छात्र) की टीम विजेता बनी है। स्पर्धा के शुभारंभ अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। खेलकूद स्पर्धा में 31 स्कूलाें के 482 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। वाॅलीबाल स्पर्धा का मुकाबला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कुई और राजकीय स्कूल भलून के बीच खेला गया। इसमें कुई स्कूल ने जीत हासिल की। दूसरा मैच शरौंथा स्कूल और कुठाड़ी स्कूल के बीच खेला गया। इसमें कुठाड़ी स्कूल विजयी रहा। तीसरा मैच रोहड़ू और कुटाड़ा स्कूल के बीच हुआ। इसमें रवेहड़ू स्कूल विजेता बना। चौथा मुकाबला मेल्ठी स्कूल और हारमोनी पब्लिक स्कूल बीच खेला गया। इसमें हारमोनी विजयी रहा। कबड्डी स्पर्धा का पहला मैच ग्लोरी पब्लिक स्कूल और दलगांव के बीच खेला गया। इसमें ग्लोरी स्कूल ने जीत हासिल की। दूसरा मुकाबला एसवीएम समोली कुटाड़ा स्कूल के बीच हुआ। इसमें समोली ने जीत हासिल की। तीसरा मैच कुई स्कूल और समोली स्कूल के बीच खेला गया। इसमें कुई ने जीत प्राप्त की। खोखो स्पर्धा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रोहड़ू, मेल्ठी स्कूल और पुजारली-4 स्कूल ने अपने-अपने मैच जीते हैं। इस मौके पर कांग्रेस ब्लाॅक अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला भी उपस्थित रहे।