फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, rohru news, seema rantadi, farmer, learnt,natural, farming,

Rampur Bushahar News: किसानों को प्राकृतिक खेती के बताए फायदे

Sun, 19 Mar 2023 10:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। कृषि वित्त निगम लिमिटेड ने सीमा रंटाड़ी पंचायत में किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में जागरूक किया। शिविर में कृषि वित्त निगम जिला शिमला के प्रभारी विपिन रावत ने किसानों को सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती के तहत विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इसके साथ ही प्राकृतिक खेती के महत्व के बारे में भी जागरूक किया।
विज्ञापन


शिविर में पंचायत के 70 से अधिक किसानों ने भाग लिया। विपिन रावत ने बताया कि कृषि और बागवनी क्षेत्र में कीटनाशकों और अनेकों प्रकार के रसायनिक पदार्थों के प्रयोग से कृषि योग्य भूमि की उपजाऊ क्षमता खत्म होती जा रही है। वहीं इन रसायनों के प्रयोग से अनेकों बीमारियां भी जन्म ले रही हैं। रसायनों के प्रयोग से मनुष्य को भी विभिन्न प्रकार की बीमारियों से पीड़ित होना पड़ रहा है। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए भी प्राकृतिक खेती को अपनाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की विशेष योजना के तहत रोहड़ू विकास खंड की चुनिंदा पंचायतों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें समोली, करालश और सीमा रटाड़ी पंचायत भी शामिल हैं।
विज्ञापन


इसके बाद दो अन्य पंचायतों में भी शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर कृषि वित्त निगम के क्षेत्रीय परिषद की सदस्य दीक्षा शर्मा और रोहड़ू खंड के प्रभारी संदीप शर्मा और महिला मंडल की प्रधान चंपा देवी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed