फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, rohru news, one died, jiskun village,

Rampur Bushahar News: जिस्कून गांव में चट्टान से गिरकर ट्रैकर की मौत

Sun, 25 Jun 2023 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू। उपमंडल के डोडरा क्वार के तहत जिस्कून गांव के पास चट्टान से फिसल कर बिहार निवासी ट्रैकर की मौत हो गई। हादसा रविवार को उस समय हुआ जब ट्रैकर्स का दल जिस्कून गांव से सांगला जा रहा था। शव को चिड़गांव के संदासू अस्पताल पहुंचाया गया है। सोमवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।

इंडियन हाईक ट्रैकिंग कंपनी का ट्रैकर दल डोडरा क्वार के जिस्कून से किनौर के सांगला को रवाना हुआ। दल में 21 ट्रैकर समेत कंपनी के पोर्टर शामिल थे। पोटर सुभाष ने बताया कि ट्रैकर जितेंद्र प्रसाद साह पुत्र विश्वनाथ प्रसाद साह, उम्र 54 साल, निवासी गांव ढिघवाडा, सीतलपुर सारण बिहार चट्टान से फिसल कर गहरी खाई में गिर गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


कंपनी के कर्मचारियों ने इस बारे में प्रशासन को सूचित किया। शव को जिस्कून से पोस्टमार्टम के लिए संदासू अस्पताल लगाया गया। एसडीएम रोहड़ू सन्नी शर्मा ने कहा कि प्रशासन ने इसकी सूचना परिजनों को दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed