फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, rohru news, administration, challan, vehicle, shopkeeper,

Rampur Bushahar News: रोहड़ू बाजार में दुकान के बाहर सामान रखा तो होगा जब्त

Wed, 07 Feb 2024 07:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 07:39 PM IST
विज्ञापन
रोहडू़ बाजार का संयुक्त निरीक्षण कर गलत तरीके से पार्क वाहनों और और नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के काटे चालान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। एसडीएम राेहड़ू विजयवर्धन ने बुधवार को पुलिस और नगर परिषद के साथ मिलकर रोहड़ू बाजार में मिशन मोड अभियान चलाया। दोपहर के बाद शुरू हुए इस अभियान के दौरान सौ से अधिक वाहनों और दुकानों के चालान काटे गए। अभियान में एसडीएम रोहड़ू विजयवर्धन, डीएसपी रोहड़ू रविंद्र नेगी और रोहड़ू नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि बाजार में अधिकांश दुकानदार अपना सामान दुकान से बाहर सजाते हैं। इसको देखते हुए प्रशासन ने दुकानदारों को अपना सामान शटर के अंदर रखने के सख्त निर्देश दिए गए। वहीं सड़क के किनारे सजी रेहड़ियों को भी जब्त किया गया। बाजार में यातायात व्यवस्था, बाजार क्षेत्र में स्थानीय कारोबारियों और रेहड़ी फड़ी वालों की ओर से अतिक्रमण, साफ-सफाई को लेकर यह संयुक्त निरीक्षण किया गया था। इस दौरान एसडीएम रोहड़ू विजयवर्धन ने बाजार में दुकानों के लाइसेंस के नियमों की अवहेलना करने वाले दुकानदारों और रेहड़ी वालों के चालान किए। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ बेतरतीब तरीके से पार्क वाहनों के भी चालान काटे गए। प्रशासन ने वाहन मालिकों को नगर परिषद की ओर से चयनित पार्किंग स्थलों में ही गाड़ी पार्क करने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम राेहड़ू विजयवर्धन ने बताया कि वाहन चालक चयनित पार्किंग स्थलों में ही अपनी गाड़ियां खड़ी करें। सभी दुकानदारों को दुकान का सामान पूरी तरह से अपनी स्वामित्व सीमा के अंदर रखना होगा। अन्यथा मौके पर ही कठोर और दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस तरह के संयुक्त निरीक्षण नियमित रूप से किए जाएंगे। नियमों का उल्लंघन करने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed