फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, road, taranda, nigulsari, block due to, landslide

Rampur Bushahar News: स्कूल के लिए चार किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल पहुंच रहे तरांडा पंचायत के विद्यार्थी

Sun, 12 May 2024 07:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 07:48 PM IST
विज्ञापन
दो सप्ताह से आवाजाही के लिए ठप निगुलसरी तरांडा सड़क, ननस्पो में 20 मीटर मार्ग क्षतिग्रस्त होने से मार्ग अवरुद्ध
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। तरांडा पंचायत को जोड़ने वाली निगुलसरी-तरांडा सड़क बीते 27 अप्रैल से वाहनों की आवाजाही के लिए ठप है। ऐसे में हजारों ग्रामीणों को आवाजाही करने में परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं, वहीं सबसे अधिक दिक्कतें स्कूल के विद्यार्थियों पेश आ रही है। हालत यह है कि स्कूल पहुंचने के लिए विद्यार्थियों को रोजाना चार किलोमीटर का पैदल सफर तय करना पड़ रहा है। इसको देखते हुए ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से जल्द से मार्ग को बहाल कर राहत देने की मांग की है। गौर हो कि बीते 27 अप्रैल को भारी बारिश के कारण निगुलसरी-तरांडा मार्ग ननस्पो जीरो प्वाइंट के पास बारिश से क्षतिग्रस्त हो गई थी। भारी बारिश के कारण यहां करीब 20 मीटर मार्ग की सुरक्षा दीवार ढह गई है। इस कारण यहां से आगे वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध हो गई है। मार्ग बाधित होने से ग्राम पंचायत तरांडा के तरांडा, ननस्पो, छौंडा और थाच गांव के हजारों ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। ग्रामीणों को जरूरत का सामान और खाद्य सामग्री गांव पहुंचाना चुनौती बन गया है। सबसे अधिक परेशानियां स्कूली बच्चों को पेश आ रही हैं। क्षेत्र के दर्जनों स्कूली बच्चे छौंडा पुल पैदल पहुंच रहे हैं, जबकि यहां से आगे वे एचआरटीसी की बस से जा रहे हैं। वहीं स्कूल से घर लौटते समय भी विद्यार्थियों को चार किलोमीटर की पैदल चढ़ाई चढ़नी पड़ रही है। पंचायत प्रधान प्रधान तरांडा हरिभगत नेगी, राकेश बिष्ट, दलीप बिष्ट, पूर्व उपप्रधान आत्म प्रकाश नेगी, हिम्मत सिंह नेगी, संजीव नेगी, आनंद नेगी, चतर सिंह नेगी और शशि नेगी सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि मार्ग बाधित होने से हजारों ग्रामीणों को परेशानियां पेश आ रही हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से जल्द दीवार का कार्य कर मार्ग बहाली की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed