{"_id":"64bac08bbce861c9b302ce36","slug":"rampur-news-road-blocked-many-rout-effected-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-3023-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर उपमंडल की ग्रामीण सड़कों पर थमे वाहनों के पहिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर उपमंडल की ग्रामीण सड़कों पर थमे वाहनों के पहिये
विज्ञापन
रामपुर/डंसा। लोक निर्माण उपमंडल तकलेच के अधीन आने वाली अधिकांश संपर्क सड़कां पर बसों की आवाजाही पर पूरी तरह से ब्रेक लग गई है। बीते दस दिनों से बसों की आवाजाही बंद होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं देवठी, बरकल और नेहरा में पथ परिवहन निगम की बसें फंसी हुई है। हालांकि लोक निर्माण विभाग ने युद्धस्तर पर अवरुद्ध सड़कों को खोलने का काम शुरू कर दिया है। बावजूद इसके बारिश का सिलसिला काम में रोड़ा बन रहा है।
शुक्रवार को मुनिश सड़क को बहाल करने के लिए जोगनी से ऊपर बाहली तक युवक मंडल के सदस्यों और जनप्रतिनिधियों ने मोर्चा संभाला। प्रधान ग्राम पंचायत मुनिश भजन दास, पूर्व प्रधान देवेंद्र ठाकुर, युवक मंडल मुनिश उपप्रधान अंकुश, सचिव संदीप शिगी, जगत, राकेश कुमार, विजय कुमार, युद्धवीर सिंह, कुलदीप, विकास ठाकुर, सुखदास, कुलभूषण, धर्मसिंह, पुष्प राज, प्यारे लाल, गोतू राम, दीप कुमार और विरेंद्र सिंह सहित अन्य ग्रामीण सहयोग दे रहे हैं।
वहीं उरमण से थला सड़क भी भारी बारिश से जगह-जगह अवरुद्ध है। कीम-देवठी संपर्क सड़क भी खस्ता हालत में हैं। इस वजह से सेब सीजन को देखते हुए बागवानों को चिंता सताने लगी है। हालांकि विभाग ने तकलेच से ऊपर सुंगरी-बाहली सड़क पर बाल्टीधार में अवरुद्ध मार्ग को बाहली तक छोटे वाहनों के लिए खोल दिया है। वहीं, देवठी-दारनघाटी सड़क को पटेना तक छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया है। बागवानों ने प्रदेश सरकार, प्रशासन और लोनिवि से जल्द सड़कों को बड़े वाहनों के लिए बहाल करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग तकलेच के सहायक अभियंता शोभाराम ने बताया कि बंद पड़ी सड़कों को खोलने का काम मजदूरों और मशीनरी के जरिये युद्ध स्तर पर जारी है। उन्होंने बताया कि बार-बार भारी बारिश के चलते कार्य करवाने में बाधाएं पेश आ रही हैं। मौसम अगर साफ रहा तो सभी सड़कों को समय रहते दुरुस्त करवा दिया जाएगा।