{"_id":"6561e85bec995a71d9022b40","slug":"rampur-news-ranger-and-rovers-kinnaur-college-constitutional-day-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-8645-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों ने नशे के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों ने नशे के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ में रोवर्स एंड रेंजर्स, एनएसएस, एनसीसी, यूनिट और राजनीति शास्त्र विभाग ने शनिवार को संविधान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों और प्राध्यापकों ने भारतीय संविधान में वर्णित मूलभूत उद्देश्य की पूर्ति और लिखित सिद्धांतों के प्रति दृढ़ संकल्प व्यक्त करते हुए शपथ ग्रहण की। विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर से होते हुए न्यायालय परिसर, जिलाधीश कार्यालय, टीएस नेगी चौक, स्थानीय बाजार से पंजाब नेशनल बैंक परिसर तक नशे के विरुद्ध जागरूकता रैली का आयोजन किया। वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. जनक नेगी ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, समाज में जागरूकता और चेतना फैलाने के लिए प्रेरित किया। रोवर एंड रेंजर्स प्रभारी प्रो, भगवान सिंह नेगी और प्रो. सुरबाला, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो शांता कुमार, एनसीसी अधिकारी प्रो. मोहन सिंह नेगी, राजनीति विभाग के प्राध्यापक प्रो. कमलेश कुमार सहित अन्य प्राध्यापक और महाविद्यालय की विभिन्न इकाइयों के करीब 125 विद्यार्थियों ने भाग लिया।