{"_id":"666ed4bffad40f901f02d1a6","slug":"rampur-news-rampur-rampur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-117493-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नई पीढ़ी बुजुर्गों का करें सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नई पीढ़ी बुजुर्गों का करें सम्मान
Sun, 16 Jun 2024 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Updated Sun, 16 Jun 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
निरमंड में विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार दिवस जगाए लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। निरमंड में हेल्प एज इंडिया ने विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में बुजुर्ग महिला और पुरुषों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और अपने-अपने विचार सांझा किए। कार्यक्रम में निरमंड के तहसीलदार जय गोपाल शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने भारत में वृद्धजनों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार पर प्रकाशित राष्ट्रीय रिपोर्ट पुस्तिका का विमोचन भी किया। तहसील कल्याण अधिकारी निरमंड देवेंद्र कुमार ने प्रदेश के समाज कल्याण विभाग की ओर से बुजुर्गों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। नगर पंचायत निरमंड की अध्यक्ष ममता रानी ने अपने संबोधन में बुजुर्ग दुर्व्यवहार दिवस पर प्रकाश डालते हुए नई पीढ़ी से अपने बड़े बुजुर्गों को पूरा आदर सम्मान करने का आह्वान किया। हिम आंचल पेंशनर संघ निरमंड खंड के अध्यक्ष कृष्णा नंद भारद्वाज ने बताया कि जिस परिवार में बुजुर्गों का आदर सम्मान नहीं होता, वह कभी आगे नहीं बढ़ सकता। इस अवसर पर हेल्प एज इंडिया ने स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर में दर्जनों लोगों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच कर उन्हें दवाइयां भी दीं।