फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, rampur, rampur

सेब सीजन तक पक्की होगीं क्षेत्र की सड़के : रोहित ठाकुर

Sun, 16 Jun 2024 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Sun, 16 Jun 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
rampur news, rampur, rampur
बटाड़ गांव में सामुदायिक भवन का​ ​शिलान्यास करते ​शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर
कठासु के बटाड़ में वाॅलीबाल प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि की शिरकत
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने सामुदायिक भवन बटाड़ की भी रखी आधारशीला
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहडू। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा इस सेब सीजन तक जुब्बल-नावर-कोटखाई क्षेत्र की करीब एक सौ सड़कों को पक्का करने का लक्ष्य रखा गया है। इसका कार्य प्रगति पर है। इस सीजन के दौरान 100 सड़कों को पक्का करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त 71 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विभागों में भवन निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। कठासु पंचायत के बटाड़ गांव में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुखतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक भवन बटाड़ की आधारशिला भी रखी। शिक्षा मंत्री ने प्रतियोगिता में पहुंचे खिलाड़ियों से मिलकर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि युवाओं के जीवन में शिक्षा के साथ-साथ खेलों का भी बहुत योगदान होता है। इससे युवा नशे के जाल में फंसने से बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में इस समय करोड़ों की लागत से विकास कार्य प्रगति पर है। रोहित ठाकुर ने कहा 20 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले 66 केवी सब स्टेशन का निर्माण कार्य भी पूरा हो चुका है। इससे पूर्व रोहित ठाकुर ने कोटखाई में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिली बढ़त के लिए आभार जताया। इसके साथ ही शिक्षा मंत्री ने कोटखाई से आए विभिन्न शिष्ट मंडलों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य कौशल मुंगटा, स्थानीय पंचायत प्रधान गीता नाजटा, एसडीएम जुब्बल राजीव सांख्यान एवं अन्य सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed