{"_id":"661e7bb7612116264f0defe8","slug":"rampur-news-rampur-baghi-rout-bus-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-114743-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: आधे रूट तक भेजी जा रही एचआरटीसी की रामपुर-बाघी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: आधे रूट तक भेजी जा रही एचआरटीसी की रामपुर-बाघी बस
विज्ञापन
मजबूरन टैक्सियों का भारी भरकम किराया अदाकर सफर करने को मजबूर क्षेत्र के लोग
चार माह से झेलनी पड़ रही परेशानी, बाघी, खदराला और रोहड़ू जाने वाले यात्रियों की बढ़ी दुश्वारियां
संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। पथ परिवहन निगम की रामपुर-बाघी वाया खोलीघाट खड़ाहन बस आधे रूट तक भेजी जा रही है। इससे लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। हालत यह है कि बीते चार माह से बस रामपुर से ननखड़ी तक ही पहुंच पा रही है। इसके कारण रोहड़ू, खदराला और बाघी जाने वाले यात्रियों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में लोगों को टैक्सियों को भारी भरकम किराया चुकाकर 30 से 35 किलोमीटर का सफर करना पड़ रहा है। इससे क्षेत्र के लोगों में एचआरटीसी की कार्यप्रणाली को लेकर भारी रोष है। गौर हो कि रामपुर से बाघी वाया खोलीघाट-खड़ाहण रूट पर चलने वाली बस बीते चार माह से ननखड़ी तक ही जा रही है। ऐसे में बाघी क्षेत्र के ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एचआरटीसी की बस सेवा से बाघी, रोहड़ू, टूटू, पानी और खदराला सहित अन्य क्षेत्रों के लोग लाभान्वित होते हैं, लेकिन बस सेवा तय रूट तक नहीं चलने से होने से ग्रामीणों को टैक्सियों में मंहगा किराया अदा करना पड़ रहा है। ननखड़ी पंचायत प्रधान राजेश कुमार, बाबूराम, राजेश खूंद, देवराज, संतोष कुमार, रमेश, प्रमोद, संतोष और राजेंद्र कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि पथ परिवहन निगम की बस सेवा बंद होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन और निगम प्रबंधन से बस सेवा को जल्द तय रूट तक चलाने की मांग की है। अड्डा प्रभारी रामपुर राजेंद्र पाल ने बताया कि कल से ही रामपुर से बाघी रूट पर बस सेवा को सुचारू रूप से चलाया जाएगा।