फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, racholi, temple, pran partishta, deity, welcome

Rampur Bushahar News: देवता जाख रचोली के दरबार में सजा देव समागम

Sun, 14 Apr 2024 07:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 07:04 PM IST
विज्ञापन
नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में 13 देवताओं के साथ पहुंचे हजारों लोग
विज्ञापन


आज शिखा फेर के साथ नव निर्मित मंदिर की होगी प्राण प्रतिष्ठा, मंदिर कमेटी ने सात गांवों की जाइयों का किया भव्य स्वागत

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। क्षेत्र के हजारों लोगों के आस्था के केंद्र देवता साहिब जाख रचोली मंदिर में रविवार को देव समागम सजा। सात दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में रामपुर रोहड़ू और 15/20 क्षेत्र के 13 देवता भाग लेने के लिए पहुंचे हैं। रविवार को प्रतिष्ठा के छठे दिन देवताओं के आगमन पर पूरा क्षेत्र भक्ति में डूब गया। एक साथ एक दर्जन से अधिक देवताओं के मिलन और देव परंपरा के हजारों लोग साक्षी बने। सोमवार को शिखा फेर के साथ देवता जाख के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का समापन होगा। गौर हो कि रामपुर क्षेत्र के अधिष्ठाता देवता साहिब जाख रचोली के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्य बीते नौ अप्रैल से चल रहा है। कार्यक्रम के तहत रविवार को देवता जाख की सात गांव की जाइयों का भव्य स्वागत किया गया। मंदिर कमेटी ने सुबह 11:00 बजे से जाइयों का स्वागत करना शुरू किया। दोपहर बाद सबसे पहले देवता जाख के मंझले भाई देवता साहिब जाख जांगलिख क्वार मंदिर पहुंचे। यहां हजारों ग्रामीणों, महिलाओं और देवलूओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके साथ ही मंदिर में अन्य देवताओं का आना शुरू हुआ। देवताओं के साथ आए देवलूओं और जाइयों के लिए मंदिर कमेटी की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। सोमवार को हवन, उपनयन संस्कार सुबह नौ बजे, शिखा फेर 11 बजे और 12 बजे पूर्णाहुति होगी। विभिन्न देवताओं के सानिध्य में मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न होने के बाद एक बजे से भंडारे का आयोजन किया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा में आए देवताओं को शाम चार बजे विदाई दी जाएगी। देवता जाख रचोली मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अशोक शर्मा ने बताया कि रविवार को देवता जाख की जाइयों का स्वागत किया गया। आज शिखा फेर के साथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान संपन्न होगा।


इनसेट
ये देवता ले रहे मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में भाग

देवता जाख रचोली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में देवता साहिब दत्त महाराज बसाहरा, देवता मझेवली, देवता बौंडा नाग, देवता सरपारा जाख, देवता फांचा जाख, देवता दमुख डंसा, दोगणु देवता लालसा, देवता योगेश्वर शिंगला, देवता झाहरू नाग शनेरी, देवता जाख जांगलिख कवार, देवता छिज्जा कालेश्वर देवठी और देवता साहिब चंभू झाकड़ी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed