{"_id":"65bb8dceee93af59a30ae256","slug":"rampur-news-privet-bus-qr-code-payment-mode-started-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-111674-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: अब निजी बसों में भी क्यूआर कोड से यात्री दे पाएंगे किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: अब निजी बसों में भी क्यूआर कोड से यात्री दे पाएंगे किराया
विज्ञापन
रामपुर में डिजिटल परिवहन एप लांच, निजी बस ऑपरेटर यूनियन ने डिजिटल शिमला के प्रयास की प्रशंसा की
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। जिला शिमला में चल रही निजी बसों में भी यात्रियों को जल्द ही क्यूआरकोड, यूपीआई और ऑनलाइन माध्यम से किराया देने की सुविधा मिलेगी। डिजिटल शिमला ने रामपुर में डिजिटल परिवहन एप लांच कर दी है। इससे न केवल यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि बस मालिकों को भी हर लेनदेन की जानकारी प्राप्त होगी। डिजिटल शिमला ने वीरवार को रामपुर में डिजिटल परिवहन एप लांच की। इस दौरान क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी नरेश कुमार शर्मा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम में निजी बस ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष मनीष शर्मा और आर्यवर्त सोसायटी के अध्यक्ष कौल नेगी विशेष रूप से मौजूद रहे। डिजिटल परिवहन एप प्रबंधक ममता ने बताया कि इस एप के इस्तेमाल से परिवहन सेवाओं और संबंधित कार्यों में आसानी होगी। एप के जरिये जहां यात्रियों से डिजिटल मोड पर किराया लिया जा सकेगा, वहीं परिवहन संबंधित सभी सुविधाएं भी एप के माध्यम से वाहन मालिकों को मिल सकेंगी। यह एप बसों में नकदी के साथ-साथ डिजिटल माध्यम से भी किराया लेगी। अभी शिमला से रामपुर तक एप का सफल ट्रायल किया गया है और आने वाले समय में इससे वाहन मालिकों के साथ यात्रियों को भी लाभ मिलेगा। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी नरेश कुमार शर्मा ने एप की काफी सराहना की। उन्होंने कहा कि भविष्य डिजिटल की तरफ बढ़ रहा है। ऐसे में हर व्यक्ति को अब डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध करवाना समय की मांग है। निजी बस ऑपरेटर यूनियन रामपुर के अध्यक्ष मनीष शर्मा ने बताया कि रामपुर क्षेत्र के सभी ऑपरेटरों ने इस एप में रुचि दिखाई है। जल्द ही क्षेत्र की सभी निजी बसों में बस किराया डिजिटल प्रक्रिया के तहत लिया जाएगा।