फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, prashasht app, help, hendicaped, student,

Rampur Bushahar News: प्रशस्त एप अक्षम बच्चों के लिए बनेगा मददगार

Wed, 13 Mar 2024 06:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 06:38 PM IST
विज्ञापन
निरमंड में तीन दिवसीय कार्यशाला संपन्न, शिक्षाविदों को किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। अक्षम बच्चों के लिए प्रशस्त एप मददगार साबित होगा। शिक्षक ऐसे बच्चों की सूची तैयार करेंगे। इसके बाद डीडीआरसी केंद्र कुल्लू संस्थान बच्चों को निशुल्क सहायता प्रदान करेगा। निरमंड में आयोजित तीन दिवसीय विशिष्ट अधिगम अक्षमताओं की पहचान और निदान प्रशिक्षण कार्यशाला में इसको लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में खंड आनी और निरमंड के 36 मुख्य शिक्षक (प्राथमिक) और सात केंद्र स्रोत समन्वयक (उच्च प्राथमिक) को खंड परियोजना अधिकारी जगजीवन पाल शर्मा ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय कार्यशाला में शिक्षा, बच्चों के अधिकारों और शिक्षकों के दायित्वों के बारे में जागरूक किया गया। प्रशिक्षण से शिक्षकों को बहुत सीखने को मिलता है। कार्यशाला के अंतिम दिन बतौर स्रोत व्यक्ति पहुंचे कुलदीप शर्मा और डॉ. चमन ने कार्यशाला की रूपरेखा सबके समक्ष रखी। उन्होंने कार्यशाला में सभी शिक्षकों को प्रशस्त एप डाउनलोड करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इस एप के जरिए अक्षम बच्चों के लिए डीडीआरसी केंद्र कुल्लू में जो संस्थान है, उसमें बच्चों को निशुल्क सहायता प्रदान की जाएगी। सभी शिक्षक एप के जरिए अक्षम बच्चों की सूची तैयार करें। इसके बाद सरकार इन बच्चों की सहायता करेगी। इस तरह के संस्थान में बच्चों को भेजने के लिए भी प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed