फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, pran partishta, program, devta sahib jakh racholi

Rampur Bushahar News: जाख देवता रचोली मंदिर की प्राणा प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आज पहुंचेंगे 13 देवी-देवता

Sat, 13 Apr 2024 07:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 07:08 PM IST
विज्ञापन
एक हजार से अधिक जाइयों का स्वागत करेगी जाख देवता रचोली मंदिर कमेटी
विज्ञापन

200 किलोमीटर का पैदल सफर कर डोडरा क्वार से आज पहुंचेगे देवता जाख जांगलिख
संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर के देवता साहिब जाख रचोली में हजारों लोगों की आस्था केंद्र है। इन दिनों देवता के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान धूमधाम से चल रहा है। इसमें क्षेत्र के 13 देवी-देवता भाग लेंगे। प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व रविवार को मंदिर कमेटी की ओर से करीब एक हजार जाइयों का स्वागत किया जाएगा। इन जाइयों को मंदिर कमेटी की ओर से बाकायदा निमंत्रण पत्र जारी किए गए हैं। 15 अप्रैल को नवनिर्मित देवरे की शिखा फेर के बाद प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का समापन होगा। गौर हो कि हजारों लोगों की आस्था के केंद्र देवता साहिब रचोली जाख का नवनिर्मित मंदिर (मुख्य देवरा) छह करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। बीते नौ अप्रैल से नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम चल रहा है। अनुष्ठान में रविवार को 13 देवी-देवता शामिल होंगे, हालांकि देवता जाख के बड़े भाई जाख देवता फांचा, दत्त महाराज बसाहरा, देवता शिंगला यज्ञेश्वर महाराज नौ अप्रैल से ही यज्ञ में मौजूदगी दर्ज करवाए हुए हैं। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में रविवार को रचोली, कंडी, ओडा, सनाथली, पशाड़ा, दर्शाई और खनेरी गांव की एक हजार जाइयां भाग लेंगी। मंदिर कमेटी की ओ से सभी जाइयों का स्वागत किया जाएगा। सुबह दस बजे से मंदिर कमेटी की ओर से जाइयों के स्वागत की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जबकि दोपहर के बाद यहां विभिन्न क्षेत्रों से देवताओं के आना का सिलसिला शुरू हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि देवता जाख के मंझले भाई जाख देवता जांगलिख जो डोडरा क्वार में प्रतिष्ठित हैं, वह अपने लाव लश्कर और देवलुओं के साथ 200 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर आज रचोली मंदिर पहुंचेंगे। विशेष बात यह है कि यह मिलन तीन वर्ष बाद हो रहा है। वहीं धार्मिक अनुष्ठान के दौरान रामपुर रचोली मार्ग पर वाहनों को पार्क करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। पुलिस प्रशासन की ओर से यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती की जाएगी। जाख देवता रचोली मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अशोक शर्मा ने बताया कि देवता साहिब के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। मंदिर में रविार को जाइयों का स्वागत होगा, जबकि दोपहर बाद देवताओं का आना होगा। मंदिर में भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed