{"_id":"65f2f4de3965295f3e01bad8","slug":"rampur-news-pooh-khab-road-blocked-due-to-landslide-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-113446-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पूह-कौरिक मार्ग खाब पुल के पास भारी भूस्खलन से 18 घंटे रहा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पूह-कौरिक मार्ग खाब पुल के पास भारी भूस्खलन से 18 घंटे रहा बंद
विज्ञापन
पहाड़ी दरकने से सात मीटर मार्ग पर गिरे भारी भरकम बोल्डर, हजारों लोगों को झेलनी पड़ी परेशानियां
सीमा सड़क संगठन ने मशक्कत के बाद शाम 4:00 बजे मार्ग किया बहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
पूह(किन्नौर)। पूह-कौरिक राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर बुधवार देर शाम को खाब पुल के पास पहाड़ी से भारी भूस्खलन होने से यातायात अवरुद्ध हो गया। इससे पूह खंड की सात पंचायतों सहित अन्य लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही सीमा सड़क संगठन की टीम ने मौके पर पहुंचकर मार्ग को बहाल करने का कार्य शुरू किया।करीब 18 घंटे बाद मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया है। इससे हजारों लोगों ने राहत की सांस ली। गौर हो कि पूह-कौरिक एनएच पर पहाड़ी से भारी भूस्खलन होने से नाको, मालिंग, हांगो, चुलिंग, लियो, चांगो, शलखर और सुमरा पंचायतों का संपर्क कट गया था। वहीं काजा की ओर भी वाहनों की आवाजाही ठप थी। बाधित मार्ग के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानियां झेलनी पड़ी। सूचना मिलते ही सीमा सड़क संगठन समदु ने पांच मशीनें और 30 मजूदर तैनात कर मार्ग बहाल करने करने का कार्य शुरू किया। सुबह 7:00 बजे से मार्ग को बहाल करने में जुटी टीम को शाम 4:00 बजे यातायात के लिए बहाल करने में सफलता मिली। बीआरओ को मार्ग बहाल करने में करीब नौ घंटे का समय लगा। बीआरओ ने बताया कि सात मीटर मार्ग पर बड़े-बडे बोल्डर गिरे थे। इस वजह से मार्ग को बहाल करने में समय लगा। सीमा सड़क संगठन के सहायक अभियंता आरवीके मिश्रा और कनिष्ठ अभियंता कपिल और योगेश भी मौके पर दिनभर मार्ग बहाली के कार्य में जुटे रहे। सीमा सड़क संगठन के ओसी समदु राजकुमार प्रकाश ने बताया कि बाधित मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है।