फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, politices, congress, counselor,

Rampur Bushahar News: कांग्रेस पार्षद बोले, ढाई साल का वादा कर भूले अध्यक्ष और उपाध्यक्ष

Thu, 03 Aug 2023 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर की वर्ष 2021 में बनी कार्यकारिणी के समय अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने ढाई-ढाई साल के कार्यकाल का वादा किया था लेकिन अब जब कार्यकाल पूरा हो चुका है तो वे वादे को भूल गए हैं। यही नहीं कांग्रेस समर्थित पार्षदों पर राजनीतिक षडयंत्र करने का आरोप लगा रहे हैं। यह बात नप अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले कांग्रेस समर्थित पार्षदों ने रामपुर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नगर परिषद रामपुर में कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ही बनेंगे, इसमें कोई दो राय नहीं है। रामपुर नगर परिषद हॉल में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पार्षद विशेषर लाल, रोहिताश्व मेहता और मुस्कान नेगी ने कहा कि नगर परिषद की कार्यकारिणी के गठन के दौरान अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए ढाई-ढाई साल पर सहमति बनी थी। इसके मुताबिक ढाई साल की अवधि के बाद अध्यक्ष मुस्कान नेगी और उपाध्यक्ष विशेषर लाल को बनाया जाना था लेकिन अब इस वादे को लेकर टालमटोल की जा रही है। वादा न निभाकर उल्टा इसे राजनीतिक रूप देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


पार्षदों ने कहा कि वे सभी कांग्रेस समर्थित हैं और हमेशा रहेंगे। ब्लॉक कांग्रेस की ओर से उन्हें कोई कारण बताओ नोटिस जारी नहीं हुआ था और न ही इस संबंध में विधायक ने उनसे कोई बात कही। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के चुनाव परिणाम के बाद जब अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चयन हो रहा था तो वर्तमान मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी ढाई ढाई साल के लिए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर रहने का आश्वासन दिया था। कांग्रेस समर्थित पार्षदों को पार्टी विरोधी कार्यों में फंसाने का षडयंत्र रचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पार्टी विरोधी कार्य नहीं किया है। इस तरह का षडयंत्र वे रच रहे हैं, जो अपने वादे से अब मुकर गए हैं। अब ये दोनों पदों पर बैठे पार्षद कुर्सी की लड़ाई लड़ रहे हैं। रोहिताश्व मेहता ने कहा कि इस मुद्दे को जबरदस्ती पार्टीबाजी का रंग दिया जा रहा है। जबकि ये नगर परिषद् का आंतरिक मामला है।


भ्रांतियां केवल वे लोग फैला रहें है, जो नगर परिषद की भलाई कभी सोच भी नहीं सकते। उन्होंने कहा कि भाजपा समर्थित पार्षदों ने केवल उन्हें सहयोग दिया है, जबकि उन्होंने अपनी नई अध्यक्ष मुस्कान नेगी और उपाध्यक्ष विशेषर लाल को चुना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed